CAPF कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा अब 13 क्षेत्रीय भाषाओं में होगी आयोजित....
ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
Central Armed Police Force- CAPF कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा अब 13 क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित होगी. गृह मंत्रालय ने भाषाई विविधता और स्थानीय युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से बड़ा कदम उठाया है. गृह मंत्रालय (MHA) ने घोषणा की है कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा अब 13 क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित की जाएगी. हिंदी और अंग्रेजी के अलावा अब 13 भाषाओं में परीक्षा होगी. इस बार 20 फरवरी से 7 मार्च तक CAPF कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा होने वाली है. इसमें उम्मीदवार अपनी पसंदीदा क्षेत्रीय भाषा में परीक्षा दे सकेंगे. ऐसा पहली बार है जब इस तरह का विकल्प उम्मीदवारों को दिया जा रहा है. देश भर के 128 शहरों में लगभग 48 लाख उम्मीदवारों के परीक्षा में शामिल होने की उम्मीद है.






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments