google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार नही कर सकेंगे एडवरटाइजिंग...

Dec 6, 2023
1 min read



































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा पास करने वाले IAS, सिविल सर्वेंट अब कोचिंग इंस्टिट्यूट के साथ किसी तरह की एडवरटाइजिंग डील नहीं कर पाएंगे. सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी (CCPA) ने सिविल सेवा परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को उन संस्थानों से सालभर विज्ञापन राजस्व का आनंद लेने से रोक दिया है जो उनकी तैयारी कराते हैं और भविष्य के छात्रों को आकर्षित करने के लिए इन विज्ञापनों का उपयोग करते हैं. उपभोक्ता मंत्रालय के अधीन आने वाले सीसीपीए ने नवंबर महीने की आखिरी सप्ताह में डीओपीटी को चिट्ठी लिखी थी.


सीसीपीए ने चिट्ठी में मांग की है कि आईएएस बनकर सेवा में शामिल होने के बाद यूपीएससी टॉपर किसी भी तरीके से कोचिंग संस्थानों के साथ किसी तरह का करार ना करें और कोचिंग इंस्टिट्यूट के साथ एडवर्टाइजमेंट डील साइन न करें. साथ ही आईएएस बनने के बाद भी अगर किसी कोचिंग इंस्टिट्यूट के साथ एडवर्टाइजमेंट डील की है तो उसे रद्द कर दें.


संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षाओं के टॉपर्स समेत सभी सफल उम्मीदवारों को परिणामों की घोषणा के बाद ज्वॉइनिंग लेटर पर हस्ताक्षर करने के बाद कोचिंग संस्थानों के साथ अपने कॉन्ट्रेक्ट रद्द करने होंगे. इस संबंध में, सीसीपीए ने डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग (DoPT) को एक लेटर भेजा, जो यूपीएससी द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के माध्यम से चयनित सभी अधिकारियों के कैडर-नियंत्रण प्राधिकरण है

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html