google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

अभ्यर्थियों ने सब इंस्पेक्टर पद की परीक्षा को रद्द करने हेतु किया प्रदर्शन...

Sep 10, 2023
1 min read




























































छ.ग. में सब इंस्पेक्टर के 575 पदों पर व्याप्म द्वारा ली गयी परीक्षा के विरोध में अभ्यर्थियों ने मोर्चा खोलते हुए प्रदर्शन किया। इनकी मांग है कि इस परीक्षा को रद्द किया जाये।

त्रुटियों को लेकर कई आवेदन जमा.....

सब इंस्पेक्टर की इस परीक्षा में व्याप्त विसंगति को लेकर अब तक सौ से ज़्यादा आवेदन लगाए जा चुके हैं। जिसपर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने टिप्पणी करते हुए सरकार से जवाब तलब किया है। इधर अभ्यर्थियों का कहना है कि सरकार ने भर्ती प्रक्रिया पर अब तक रोक नही लगाई है और सारी प्रक्रिया धड़ल्ले से चल रही है, जिसे विराम दिया जाए और नए सिरे से पारदर्शिता के साथ परीक्षा आयोजित की जाये।

अभ्यर्थियों के इस आंदोलन को समर्थन देते हुए भाजपा नेता गौरी शंकर श्रीवास ने आरोप लगाया कि सारा खेल घूसख़ोरी और लेनदेन का है, तभी व्यापम द्वारा परीक्षा लेने के बाद परिणाम को पुलिस मुख्यालय को बंद लिफ़ाफ़े में सौंपा गया है, ताकि जमकर कमीशनखोरी की जा सके। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के हर भर्ती में विवाद जुड़ा हुआ है क्योंकि सरकार ने इरादतन ऐसी प्रणाली अपनाई है जिसमें संदेह बना हुआ है। इस भर्ती प्रक्रिया में रोक लगने तक चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा और भाजपा युवाओं के साथ है।


 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html