google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने पंचमुखी हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना....

Nov 1, 2023
2 min read









































पत्रकर अमृतेश्वर की कलम से :-

चारों ओर चर्चा का विषय बनी भाजपी प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा की चुनावी तैयारी

रायपुर, 31 अक्टूबर 2023।

रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने मंगलवार को पंचमुखी हनुमान मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और भगवान हनुमान जी से विजयी होने का आशीर्वाद मांगा। इसके पश्चात उन्होंने शंकर नगर वार्ड के विभिन्न मुहल्लों का सघन दौरा कर जनसंपर्क किया।

विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों और मैदान में खड़े निर्दलीय उम्मीदवारों को कड़ी टक्कर देने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसी बीच रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा की चुनावी तैयारी चारों तरफ चर्चा का विषय बनी हुई है। दौरा और जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ मिश्रा ने शंकरनगर वार्ड क्रमांक- 30 का दौरा किया। बताते चलें कि चुनाव के रंग में राजधानी रायपुर अब पूरी तरह रंग गई है। रायपुर उत्तर विधानसभा सीट (क्रमांक-50) से बीजेपी प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा के जनसंपर्क का क्रम दिन-ब-दिन जोर पकड़ रहा है। उत्तर विधानसभा क्षेत्र की हर गली और मुहल्ले तक मिश्रा पहुंच रहे हैं।


लोगों से रु-ब-रु मुलाकात कर रहे हैं। दौरा और जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ मिश्रा ने शंकरनगर वार्ड क्रमांक- 30 का दौरा किया। इस दौरान भाजपा मंडल शंकरनगर के अध्यक्ष अनूप खेलकर प्रमुख रूप से उनके साथ थे। सुबह लगभग 7.30 बजे उन्होंने पंचमुखी हनुमान मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और विजयी होने का आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात उन्होंने शंकर नगर वार्ड के विभिन्न मुहल्लों का सघन दौरा कर जनसंपर्क किया।


वे शंकर नगर वार्ड के चौपाटी से कावड़ियाजी लाइन, अन्नपूर्णा डेयरी से जया मेडिकल, जनता किराया भंडार होकर पोस्ट ऑफिस, दास ज्वेलर्स से दत्ता गार्डन होते हुए दुर्गा ग्राउंड, मनचंदा लाइन से गोरखा कॉलोनी, मूनलाइट स्कूल से रामदास फर्सी मोहल्ला, नत्थानी अपार्टमेंट से वैष्णव देवी मंदिर, नेताजी चौक से गीत भवन होकर स्टेट बैंक क्षेत्र, आशियाना अपार्टमेंट से बजरंग मंदिर से दिलीप नामपल्लीवार गली, राजपूत मोहल्ला से ईश्वरी नगर, गग्गी लाइन होकर मंडल बाड़ा से बाल उद्यान से जनता गुजर लाइन से चोपड़ा कॉम्प्लेक्स से हुए होते हुए वीरेन्द्र पांडेय गली, डॉ. अशोक त्रिपाठी के निवास से संजय श्रीवास्तव के निवास होते हुए जगदीश होटल तक सघन जनसम्पर्क किया और शहरवासियों से भाजपा बहुमत से विजयी बनाने की अपील की।


जनसंपर्क दौरे में प्रमुख रुप से शंकर नगर मंडल अध्यक्ष अनुप खेलकर और पार्षद सुमन राम प्रजापति के नेतृत्व में सुनील पिल्लई, विपिन पटेल, सुधीर चौबे, महेंद्र धनकर, अनूप डोयल, भारती यादव, राकेश प्रजापति, प्रीतम महानंद, दशरथ तांडी, देवेंद्र चावला, नितिन श्रीवास्तव, टीकेंद्र वर्मा, सुनील शर्मा व नीलमणि चौबे सहित पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल थे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html