google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

निज्जर मामले पर कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो के बदलेंगे बोल.....

Oct 2, 2023
2 min read











































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

पीएम के एक करीबी सांसद ने भारत को दिया पूरी मदद करने का भरोसा कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो के ‎निज्जर की मौत मामले में बोल बदलने वाले हैं। ऐसा उनके एक करीबी भारतीय मूल के सरे से सांसद सुखमिंदर उर्फ सुख सिंह धालीवाल ने भारत को भरोसा ‎दिलाया है। बता दें ‎कि सांसद सुखमिंदर उर्फ सुख सिंह धालीवाल पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस के साथ करीबी संबंध होने के आरोप से भी घिरे हैं।

माना जा रहा है कि आईएसआई कथित तौर पर कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में शामिल हो सकती है। बहरहाल जस्टिन ट्रूडो के करीबी सहयोगी सांसद ने इन आरोपों को खारिज कर दिया। सुखमिंदर धालीवाल कनाडा की इमीग्रेशन कमेटी के चेयरपर्सन भी हैं। सुखमिंदर धालीवाल ने मी‎डिया को विशेष रूप से बताया कि ‘एक संसद सदस्य के रूप में मैं विदेशी एजेंसियों के किसी भी सदस्य के करीब नहीं रहूंगा। जो कोई भी आपको यह जानकारी दे रहा है वह पूरी तरह से गलत और गैर-जिम्मेदार है।’


यह पूछे जाने पर कि 9-10 सितंबर को नई दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन से कनाडा लौटने के बाद ट्रूडो ने निज्जर की हत्या का मामला क्यों उठाया? धालीवाल ने कहा कि कनाडाई पीएम की भारत यात्रा से पहले उनकी सरकार ने पीएम मोदी के साथ यह मुद्दा उठाया था। कनाडा आने के बाद जब संसद शुरू हुई तो पहले ही दिन जस्टिन ट्रूडो ने बयान दिया कि निज्जर की हत्या में एक विदेशी एजेंट शामिल था। यह पूछे जाने पर कि वह ‘विदेशी एजेंट’ आईएसआई भी हो सकता है, तो धालीवाल ने कहा कि यह स्पष्ट है कि ‘भारतीय एजेंसी’ निज्जर की हत्या में शामिल थी। आरोप लगाने के बावजूद कनाडाई सरकार ने अब तक निज्जर की हत्या में भारत के एजेंटों के शामिल होने के अपने आरोपों का समर्थन करने के लिए कोई सबूत नहीं दिया है। यहां तक कि जब धालीवाल से भी यही सवाल पूछा गया तो वह लड़खड़ा गए।


सुखमिंदर धालीवाल ने मामले को टालते हुए कहा कि ‘एक सबूत है जिसे अदालत में पेश किया जाएगा। ट्रूडो न्याय प्रणाली को बिगाड़ना नहीं चाहते। वह न्याय में दृढ़ विश्वास रखते हैं। कनाडा के प्रधानमंत्री ऐसा कोई बयान नहीं देंगे।’ धालीवाल ने जोर देकर कहा कि फाइव आइज संगठन कनाडा के साथ खड़ा है। फाइव आइज एक गठबंधन है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, यूके, यूएस और न्यूजीलैंड शामिल हैं। जो एक दूसरे के साथ खुफिया जानकारी शेयर करते हैं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html