क्या इस प्रदेश का छात्र और युवा सवाल सांसद सुनील सोनी से नहीं कर सकते?
पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-
क्या इस प्रदेश का छात्र और युवा सवाल सांसद सुनील सोनी से नहीं कर सकते अपेक्स बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा।

रायपुर अपेक्स बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि क्या इस प्रदेश का छात्र और युवा सवाल सांसद सुनील सोनी से नहीं कर सकते? छात्रों के विचारधारा अलग-अलग हो सकती है, हर विचारधारा को प्रश्न पूछने का अधिकार है। 3 घंटे तक बीरगांव में बैठे रहे निर्दोष छात्रों पर एफआईआर दर्ज करवा रहे।

सुनील सोनी से मैं पूछना चाहता हूं कि बच्चों के सवाल पूछने पर कार्यवाही क्यों करवाना चाहते है? क्या ये उनके निर्वाचन क्षेत्र नहीं है? छात्र न पूछे आप 4 साल में क्यों नहीं आये हैं? क्या इसके बदलें में कार्यवाही होगी? ये पूछने का अधिकार हर मतदाता को है। थाने की घटना पर मुझे भी बैठाया गया और थाना परिसर में मौजूद भाजपा के विभिन्न पदाधिकारियों पर अपराध दर्ज है, आपराधिक प्रवृत्ति लोग वहां उपस्थित थे। सुनील सोनी से पूछना चाहता हूं क्या इस प्रदेश के छात्र सवाल पूछना चाहेंगे तो उनको जेल हो जायेगा। 4 साल के बाद वो स्व. शहीद नंदकुमार पटेल कॉलेज पहुंचे जिसमें उनका कोई योगदान नहीं है। जब कांग्रेस के लोग विकास कार्य करते है तो वहां जाकर अपनी राजनीति चमकायें। ये मामला केवल छात्र और छात्रों के आवाज को दबाने का है। भाजपा का मूल स्वभाव है जो भी उनसे पूछे चाहे वो केंद्र सरकार से पूछे, चाहे वो सांसदों से पूछे उनके खिलाफ आवाज को दफन करने का प्रयास करता है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments