आई ट्रिपल सी से इंटीग्रेटेड’ के कैमरे अब नगरीय क्षेत्र के बैंकों पर......

युपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी की मंशा व उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता की योजना सेव सिटी को अलीगढ़ में ज़मीनी रूप देने व अलीगढ़ के नागरिकों में विशेष रूप से महिलाओं बच्चों व बुजुर्गों का सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत नगर आयुक्त अमित आसेरी ने शुक्रवार को अलीगढ़ के सभी बैंकों के प्रतिनिधियों के साथ विचार विमर्श करते हुए मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता की इस योजना के उद्देश्य से अवगत कराया। उन्होंने अगले 3 दिनों में सभी बैंकों व उनके एटीएम को अलीगढ़ स्मार्ट सिटी के PBBB से इंटीग्रेटेड करने का लक्ष्य एलडीएम सुरेश राम को निर्देश दिया। नगर आयुक्त ने कहा अलीगढ़ में नागरिकों को भव्य मुक्त वातावरण और सुरक्षा की भावना को पुख़्ता करने के लिये इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता पर किया जाना है नगर के सभी बैंक और उनके एटीएम पर लगे सभी कैमरे पबबब से इंट्रीग्रेटेड हो जाने से जहाँ एक ओर बैंक की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता होगी वही क्राइम कंट्रोल में भी इससे ट्रैफिक पुलिस को मदद मिलेगी।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments