google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

माल वाहक ने कुचला, CAF जवान की मौत....

Dec 20, 2023
1 min read





























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

कोण्डागांव - कोतवाली कोण्डागांव अंतर्गत नेशनल हाईवे 30 पर लंजोड़ा गांव के पास बुधवार की तड़के सुबह सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में अज्ञात भारी वाहन ने बाइक सवार युवक एवं युवती को अपने चपेट में ले लिया। घटना के तत्काल बाद दोनों घायलों को कोण्डागांव के जिला अस्पताल ले जाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही बाइक चालक युवक की मौत हो चुकी थी। मृत युवक की पहचान प्रारंभिक दृष्टि से जेब में मिले दस्तावेज के अनुसार सीएएफ में पदस्थ जवान के रूप में की गई है।


सिटी कोतवाली कोण्डागांव अंतर्गत लंजोड़ा गांव के पास 20 दिसंबर की तड़के सुबह हुई। सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। इस घटना के बारे में प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि, अज्ञात भारी वाहन बाइक से जा रहे सीएएफ के हेड कांस्टेबल गुरदीप लंबा और कोण्डागांव की 25 वर्षीय पायल कुलदीप को पीछे से ठोकर मार दी। ठोकर इतनी जबरदस्त थी कि, जवान का कमर के नीचे का पूरा हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं गंभीर रूप से घायल पायल कुलदीप को जिला अस्पताल में दाखिल किया गया है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html