नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में आज साय कैबिनेट की बैठक...
ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रायपुर - आज शाम 5 बजे नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में साय कैबिनेट की बैठक होगी। इस बैठक में महतारी वंदन योजना और रसोई गैस सब्सिडी पर फैसला हो सकता है। हालांकि बैठक का एजेंडा अब तक स्पष्ट नहीं हुआ है। सरकार की ओर से सभी मंत्रियों को रायपुर पहुंचने के लिए कहा गया है।
विधानसभा के बजट सत्र से पहले हो रही इस बैठक में सरकार कुछ बड़े फैसले ले सकती है। वहीं, कैबिनेट में मोदी की गारंटी पत्र को पूरा करने की चर्चा होगी। तृतीय अनुपूरक बजट को कैबिनेट मंजूर देगी। बजट 2024-25 को भी अंतिम रूप दिया जाएगा। जनहित से जुड़े बाकी मुद्दों पर भी बैठक में चर्चा होगी।
छत्तीसगढ़ में 4 फरवरी रविवार तक धान की खरीदी होगी। सीएम साय के निर्देश पर खरीदी की तारीख 4 दिन आगे बढ़ाई गई है। शनिवार और रविवार को भी धान की खरीदी की जाएगी। राज्य में रिकॉर्ड धान खरीदी के बावजूद किसानों को धान बेचने में किसी तरह की परेशानी न हो इसको ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)





Comments