google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

कैब ड्राइवर की पत्नी दु‎निया के सबसे अमीरों की सूची में है शा‎मिल.....

Oct 15, 2023
2 min read









































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

एक ड्रायवर की पत्नी इतनी बड़ी ‎बिजनेसमैन कैसे बन सकती है। कहने और सुनने में थोड़ा अ‎विश्वनीय जरुर लगता है ले‎किन ये सोलह आने सच है। रेणुका जगतियानी वो नाम है ‎जिसकी कामयाबी के चर्चे पूरी दु‎निया में सुनाई दे रहे है। वजह ये है ‎कि इन्होंने अपना 39 हजार करोड़ का एम्पायर खड़ा कर ‎दिया है। जब‎कि प‎ति कैब चलाकर जैसे तैसे अपने प‎रिवार का भरण पोषण करते थे। आज रेणुका का नाम दु‎निया के अमीर लोगों में शा‎मिल है । रेणुका जगतियानी भारतीय अमीरों की लिस्ट में 44वें पायदान पर हैं औऱ इनकी कुल संपत्ति 39,921 करोड़ रुपये बताई गई है। इतनी संपत्ति के साथ वे कई भारतीय दिग्गज कारोबारियों से दौलत के मामले में आगे हैं। रेणुका जगतियानी को पहली बार फॉर्ब्स 100 ‎रिचेस्ट इं‎डियन में शामिल किया गया है. इनका दुबई में बड़ा कारोबार है।

रेणुका भले ही भारतीय अमीरों की लिस्ट में अच्छे मुकाम पर हैं, लेकिन इन्होंने जिंदगी में कई बड़े उतार-चढ़ावों का सामना किया है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि रेणुका के पति दिवंगत मिकी जगतियानी कभी सड़कों पर कैब चलाकर अपने परिवार का गुजारा करते थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिकी 1970 के दशक में लंदन में एक कैब ड्राइवर थे और वहां से उन्होंने पहले बहरीन और फिर दुबई का रुख किया और एक बड़ा कारोबारी साम्राज्य खड़ा कर दिया, जिसे पत्नी रेणुका जगतियानी संभालती हैं। लंदन में कैब सेवाएं देने वाले मिकी जगतियानी 1973 में अपने माता-पिता और भाई की अचानक मौत के बाद बहरीन चले गए, जहां उन्होंने अपने भाई की खिलौने की दुकान को संभालना शुरू कर दिया। करीब एक दशक तक उन्होंने बच्चों के खिलौनों की दुकान चलाई और परिवार पाला, इस बीच वे टॉयस ऑउटलेट भी बढ़ाते गए और 10 सालों में 6 खिलौनों की दुकानें शुरू कर दीं। इसके बाद वे खाड़ी युद्ध खत्म होने के बाद दुबई पहुंच गए और वहां पर अपना लैंडमार्क ग्रुप शुरू किया।


लैंडमार्क ग्रुप के जरिए मिकी जगतियानी ने मध्य पूर्व और दक्षिण पूर्व एशिया में फैशन, इलेक्ट्रॉनिक्स, फर्नीचर समेत होटल बिजनेस में अपने कारोबार का विस्तार किया। पति की मौत के बाद रेणुका जगतियानी ने कारोबार संभालते हुए 1993 में लैंडमार्क ग्रुप में एंट्री ली थी। तीन बच्चों की मां रेणुका को 4.8 अरब डॉलर डॉलर की संपत्ति विरासत में मिली है। अब इस ग्रुप में चेयरपर्सन हैं और तीनों बच्चे आरती, निशा और राहुल बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल हैं। रेणुका के लैंडमार्क ग्रुप संभालने के बाद इसने तेजी से अपना कारोबार विस्तार किया और आज दुनिया के करीब 21 देशों में कंपनी के 2200 से अधिक स्टोर संचालित हो रहे हैं। पति से दुबई में मिले कारोबार को भारत में आगे बढ़ाने में भी रेणुका की अहम भूमिका रही।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html