google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

छ.ग. फिल्म "माई का लाल रुद्र" सज धज कर रिलीज को तैयार.....

Dec 27, 2023
3 min read




























पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

छ.ग. फिल्म माई का लाल रुद्र

रायपुर स्टार क्वीन प्रोडक्शन की आने वाली छत्तीसगढ़ी फिल्म "माई का लाल रुद्र" सज धज कर रिलीज को तैयार है जो कि 23 फरवरी 2024 को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में एक साथ रिलीज की जायेगी, इस फिल्म के नायक दीपक कुमार है जिन्होंने इस फिल्म में कमाल का सशक्त अभिनय कर अपना लोहा मनवाया है चाहे डान्स हो, एक्शन हो, फाइट या इमोशन्स हो, सब में अपना 100% दिया है।

दीपक कुमार के अपोजिट इस फिल्म में नायिका है हेमा शुक्ला जिन्होनें हर सीन में लाजवाब अदाकारी की है। इस फिल्म में खलनायकों की लम्बी कतार है। आलोक मिश्रा, तुफान वर्मा, प्रभाकर बर्मन, चन्द्र शेखर चकोर ने खलनायिकी में एक नई इबारत लिख दी है। इमोशन और मार धाड़ से भरपूर इस फिल्म में हंसाने का जिम्मा उठाया है, सेवक राम यादव ने जो छत्तीसगढ़ के धाकड़ कॉमेडियन है जो कि यू-ट्यूब में स्टार का ओहदा रखते हैं। ये पूरे फिल्म में पब्लिक को हंसाते नजर आयेंगे।

इस फिल्म में छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार भारी भरकम V.F.X. का इस्तेमाल नरेन्द्र साहू के द्वारा कराया गया है जो कि अन्य फिल्मों से अपने आप को अलग करती है। पहली बार छ.ग. फिल्म में नायक के साथ भालू फाइट फिल्माया गया है जो कि काफी रोचक है। इस फिल्म में कमाल के 7 कर्ण प्रिय और जानलेवा गीत है, जिसमें संगीत दिया है परवेज खान, प्रदीप साठे, संजय मैथिल ने और गीत की रचना की है- संजय मैथिल, सुक्कु बारिक, प्रभाकर बर्मन ने, दमदार एक्शन मास्टर मधु अन्ना, अरूण जानसन एवं प्रभाकर बर्मन ने एक्शन को अदभुत व यादगार बना दिया। 100 से अधिक कलाकारों ने इस फिल्म में अपनी अभिनय क्षमता दिखाई है -


मुख्य कलाकारों में - दीपक कुमार, हेमा शुक्ला, उपासना वैष्णव, सुमित्रा साहू, सलीम अंसारी, तुफान वर्मा, संजय बघेल, विनय अम्बस्ट, भुनेश साहू, पूजा देवांगन, प्रभाकर बर्मन, आलोक मिश्रा, दीपक ताम्रकार, दिलीप गुप्ता, सेवक राम यादव, चन्द्रशेखर चकोर, घनश्याम वर्मा, शमशीर शिवानी, अनसुईया, बॉबी व अन्य ने अपनी कला का जौहर इस फिल्म में दिखाया है।


इस फिल्म में कमाल की कोरियोग्राफी की है संजय तांडी, शिवाशिश, दिलीप बैस, छोटू स्वर्गीय मों अमिन ने, जो की बस देखते ही बनती है। इस फिल्म में गीतों को अपनी मधुर आवाज दी है मोनिका वर्मा, अनुपमा मिश्रा, सुनील सोनी, अनुराग शर्मा, करिश्मा खान, शुभम साहू, समिर, ने।


इस फिल्म के DOP है तोरन राजपूत है। संपादक है सतीश देवांगन, बैकग्राउंड स्कोर सोमदत्त पंडा, वाइस डबिंग स्वप्निल स्टूडियो, पोस्टर डिजाइनिंग मंडल ग्राफिक्स की है। कहानीकार भोजराम वर्मा है। स्क्रीप्ट राइटर व पटकथा प्रभाकर बर्मन, संवाद सुभाष जायसवाल, प्रभाकर बर्मन, सुदामा शर्मा, भोजराम वर्मा । और इस फिल्म को कमाल की एनर्जी के साथ निर्देशित किया है निर्देशक सुभाष जायसवाल ने जो कि बिलासपुर के रहवासी है और वर्तमान में मुम्बई फिल्म इंडस्ट्री में अपने आप को स्थापित कर चुके है। उनके कई टीवी सीरियल हिट व सुपरहिट की श्रेणी में है। जिनके नाम कुछ इस प्रकार है गुड्डन, महक, पिंजरा, महाकुंभ, इस मोड़ से जाते है, रंग जाउं तेरे रंग में, सरस्वतीचन्द्र, बाजी इश्क की, गौना आदि हिट सीरियल दे चुके है।


इस फिल्म के निर्देशन में कंधे से कंधा मिलाकर साथ दिया है अनुभवी प्रभाकर बर्मन जी ने जो इस फिल्म के एसोसिएट्स डायरेक्टर है। इसके पूर्व भी प्रभाकर बर्मन जी के निर्देशन में और भी फिल्में आ चुकी है।


"माई का लाल रूद्र" इस छत्तीसगढ़ी फिल्म में छत्तीसगढ़ में पहली बार बहुत कुछ नया हो रहा है। छत्तीसगढ़ी फिल्म के इतिहास में पहली बार पिता - पुत्र के रिश्ते पर कोई फिल्म बनी है। ये फिल्म फुल एंटरटेनिंग व पारिवारीक फिल्म है। इस फिल्म को मेकर्स ने 100% मनोरंजन की गारंटी दी है। इस फिल्म का टैग लाइन सिरतोन बवाल हे, लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। ये भी छत्तीसगढ़ में पहली बार ही हुआ है कि फिल्म के टाइटल के साथ-साथ टैग लाइन भी चल रहा है। इस फिल्म के वितरक अमन पिक्चर है और निर्माता दीपक जिन्दवानी जी है। उम्मीद है यह फिल्म सभी वर्ग को पंसद आयेगी।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html