google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बाबा घासीदास के बताएं मार्ग पर चलकर होगा समृद्ध और खुशहाल राष्ट्र का निर्माण -बृजमोहन....

Dec 20, 2023
1 min read





































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

  • शहर के विभिन्न छात्रावासों में लाइब्रेरी और कंप्यूटर के लिए 5-5लाख प्रदान करने बृजमोहन ने की घोषणा...

रायपुर/19/12/2023/वरिष्ठ विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल रायपुर शहर के विभिन्न छात्रावास में आयोजित बाबा घासीदास जयंती समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बाबा घासीदास के पदचिन्हों पर चलने तथा उनके विचारों को आत्मसात करने की बात कही।

इस दौरान उन्होंने शासकीय आदर्श पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास पेंशन बाड़ा में लाइब्रेरी और कंप्यूटर के लिए 5 लाख रुपए एवं टिकरापारा छात्रावास रायपुर में ई-लाइब्रेरी के लिए 5 लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा की।

छात्रावास में आयोजित बाबा घासीदास जयंती कार्यक्रम का शुभारंभ अग्रवाल ने बाबा घासीदास के तैल चित्र और जैतखाम पर पुष्प अर्पित कर और पूजा अर्चना कर प्रारंभ किया।

अग्रवाल ने कहा कि बाबा घासीदास ने सामाजिक समरसता की सीख हमे दी है। उन्होंने छुआ-छूत,मदिरा-मांस के सेवन का विरोध किया। उनके "मनखे मनखे एक समान" के विचार ने समाज को एक नई दिशा दी और भेदभाव समाप्त करने में कारगर साबित हुआ।

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि अगर हम स्वच्छ और सुंदर समाज की स्थापना करना चाहते हैं तो हमें बाबा घासीदास के बताए हुए रास्तों पर भी चलना चाहिए।

उनके बताएं मार्ग पर चलकर ही हम समृद्ध और खुशहाल राष्ट्र का निर्माण कर सकेंगे। इस समारोह में छात्रावास में पढ़ने वाले विद्यार्थियों, पूर्व विद्यार्थियों सहित शहर की गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html