ये स्मार्टफोन खरीदना हुआ आसान, कंपनी ने शुरू की डिजिटल लोन स्कीम....ग्राहकों की मौज हि मौक....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
Xiaomi ने फेस्टिव सीजन में सेल्स को बढ़ाने का बढ़िया इंतज़ाम कर लिया है, कंपनी ने ग्राहकों के लिए Xiaomi Easy Finance डिजिटल लोन प्रोग्राम को शुरू किया है | शाओमी ने लोन देने के लिए डिजिटल फाइनेंशियल सर्विस प्रोवाइडर Axio और सिक्योरिटी एक्स्पर्ट Trustonic के साथ हाथ मिलाया है. इस सर्विस का फायदा आप ऑनलाइन उठा पाएंगे या फिर ऑफलाइन....
05 अक्टूबर 2023 को Xiaomi India ने पूरे भारत में अपने कंज्यूमर्स के लिए एक आसान डिजिटल लोन डिसबर्सल प्रोग्राम Xiaomi Easy Finance (XEF) पेश कर दिया है. जिससे डिजिटल लोन लेकर कंपनी के फोन खरीदे जा सकेंगे. यह प्रोग्राम लोगों को रेडमी स्मार्टफोन खरीद के लिए फ्लेक्सिबल और अफोर्डेबल ऑप्शन देता है. XEF प्रोग्राम के जरिए कस्टमर इंस्टेंट अप्रूवल और आसान डिजिटल प्रोसेस का फायदा उठाकर रेडमी स्मार्टफोन अपना बना सकते हैं. इस प्रोसेस में फिजिकल पेपर का भी झंझट नहीं है. यह कंज्यूमर को नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन के जरिए रेडमी स्मार्टफोन खरीदने का मौका देता है |
ग्राहकों को लोन के लिए अपने केवाईसी दस्तावेज और पैन कार्ड डिटेल्स जमा करनी होगी. लोन एप्लिकेशन प्रोसेस डिजिटल और पेपरलेस है और ग्राहक तुरंत लोन अप्रूवल पा सकते हैं. एक बार लोन मिल जाने के बाद ग्राहक किसी भी Xiaomi स्मार्टफोन को नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन पर खरीद सकते हैं. Xiaomi ने कहा है कि XEF स्कीम स्मार्टफोन खरीदारी को ज्यादा किफायती और ज्यादा ग्राहकों की पहुंच तक लाने के लिए डिजाइन की गई है. कंपनी का मानना है कि इस स्कीम से भारत में खुद को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी |
XEF स्कीम को ऐसे समय में लॉन्च किया गया है जब भारतीय स्मार्टफोन बाजार तेजी से बढ़ रहा है. काउंटरपॉइंट रिसर्च के अनुसार, 2023 की पहली तिमाही में भारतीय स्मार्टफोन बाजार में 10 प्रतिशत की ग्रोथ हुई. Xiaomi 23 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ भारत में नंबर 1 स्मार्टफोन कंपनी है. XEF स्कीम से भारत में Xiaomi की बिक्री बढ़ सकती है. इस स्कीम से ग्राहकों के लिए Xiaomi स्मार्टफोन खरीदना आसान हो जाएगा |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments