google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बिजनेसमैन के बेटे की किडनैपिंग के बाद हत्या...जानें पूरा मामला

Oct 31, 2023
2 min read






































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

कानपुर- यूपी के कानपुर में बिजनेसमैन के बेटे की किडनैपिंग के बाद हत्या कर दी गई | वह दसवीं में पढ़ता था | सोमवार शाम को कुशाग्र कोचिंग के लिए घर से निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा | इस बीच घरवालों को 30 लाख की फिरौती वाला लेटर मिला तो हड़कंप मच गया | फौरन पुलिस को इसकी सूचना दी गई | लेकिन आज सुबह कुशाग्र का शव एक घर से बरामद हुआ | मामले में महिला टीचर सहित दो को हिरासत में ले लिया गया है |


16 वर्षीय कुशाग्र का शव फजलगंज थाना क्षेत्र से बरामद हुआ है | अपहरणकर्ताओं ने कुशाग्र के घरवालों से 30 लाख रुपये फ‍िरौती की मांग की थी | फिरौती न म‍िलने पर छात्र की बेरहमी से हत्या कर दी गई | अभी रस्सी से गला घोंटकर हत्या करने की बात सामने आ रही है |

दरअसल, जैसे ही कल देर रात कानपुर पुलिस के पास कुशाग्र की किडनैपिंग की खबर आई तो महकमे में हड़कंप मच गया | फौरन मौके पर दोनों जॉइंट कमिश्नर समेत पूरी फोर्स पहुंच गई और छानबीन शुरू कर दी गई | मगर सुबह कुशाग्र की लाश मिली तो घर में कोहराम मच गया |


शहर के एक बड़े कपड़ा व्यापारी का बेटा कुशाग्र प्रतिष्ठित स्कूल में 10 कक्षा में पढ़ता था | घरवालों ने बताया कि उनका बेटा शाम को अपनी स्कूटी से कोचिंग गया था और उसके बाद लौट कर नहीं आया | इसी बीच उनके घर पर कोई व्यक्ति मुंह पर कपड़ा बांधे हुए स्कूटी से आया और एक लेटर दे गया, जिसमें लिखा था कि बच्चा चाहिए तो 30 लाख फिरौती देनी पड़ेगी |


पहले तो पुलिस को यह फिरौती का मामला लगा लेकिन जब पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो केस कुछ और ही निकला | कुशाग्र की ट्यूशन टीचर और उसके बॉयफ्रेंड से पुलिस ने पूछताछ की | पहले तो उन्होंने गुमराह किया लेकिन बाद में पुलिस की सख्ती देख दोनों ने सारी बात कबूल कर ली | जिसके आधार पर पुलिस ट्यूशन टीचर रचिता के घर जा पहुंची, जहां स्टोर रूम में कुशाग्र की डेड बॉडी मिली |


पुलिस के मुताबिक, कुशाग्र की मौत कल शाम करीब 5.30 बजे ही हो गई थी | फिरौती की मांग सिर्फ पुलिस को गुमराह करने के लिए की गई | सीसीटीवी चेक करने पर पता चला की कुशाग्र खुद अपनी मर्जी से टीचर के घर में गया था | सीसीटीवी में वह घर के अंदर जाता हुआ दिख रहा है | फिर रचिता, उसका बॉयफ्रेंड प्रभात स्टोर रूम में जाते हुए दिख रहे हैं | करीब आधे घंटे बाद दोनों कमरे से बाहर निकलते हैं लेकिन कुशाग्र अंदर ही रहता है | आशंका है कि इसी समय उसकी हत्या कर दी गई थी |

इसके बाद प्रभात सीसीटीवी में कुशाग्र की स्कूटी ले जाता हुआ दिख रहा है | फिर वह और उसका दोस्त आर्यन स्कूटी से फिरौती का लेटर लेकर कुशाग्र के घर पर फेंक कर आते हैं | इस दौरान उन्होंने स्कूटी का नंबर बदल दिया था | पुलिस ने फिलहाल ट्यूशन टीचर रचिता, उसके बॉयफ्रेंड प्रभात और दोस्त आर्यन को गिरफ्तार कर लिया है | उनसे पूछताछ कर रही है | जल्द ही हत्या का मोटिव क्लियर हो जाएगा |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html