google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

कारोबारी का घर किया सील,अमरजीत भगत के घर से निकली IT...

Feb 4, 2024
2 min read






































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

अंबिकापुर- छत्तीसगढ़ के पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के यहां संयुक्त आयकर टीम की बुधवार से चल रही जांच आज रविवार को ख़त्म हो गई है। पांच दिन तक चले छापेमारी में 18 ठिकानों पर दबिश डाली गई थी। विभागीय सूत्रों के अनुसार तीसरे दिन आयकर टीम ने पूर्व मंत्री भगत के दो समर्थकों को घेरा और उनके ठिकानों पर भी दबिश दी थी। विभाग ने अब तक की जांच में 2.5 करोड़ की ज्वेलरी और 2.5 करोड़ रुपये नकद जब्त किए हैं। 

आयकर विभाग की टीम ने कारोबारी राजीव अग्रवाल के घर पर छापा मारा था लेकिन IT का छापा पड़ते ही वे फरार हो गए थे। कारोबारी राजीव अग्रवाल अमरजीत भगत के करीबी बताये जा रहे हैं। कारोबारी के घर को सील कर दिया गया है जिसकी सूचना IT ने कोतवाली पुलिस को दी है। आयकर विभाग की जांच बुधवार सुबह से रायपुर, अंबिकापुर, लुंड्रा, दुर्ग, भिलाई के 45 ठिकानों पर शुरू हुई। इनमें से पांच ठिकानों की जांच गुरुवार को पूरी हो गई थी।

शुक्रवार को चार नए ठिकानों पर पड़ा छापा... 

इन ठिकानों से मिले इनपुट के आधार पर शुक्रवार को चार नए ठिकानों में जांच शुरू की गई। इनमें से दो अंबिकापुर निवासी कांग्रेस नेता और वन ठेकेदार राजेश अग्रवाल व मैनपाट के नर्मदापुर निवासी कांग्रेस नेता और राज्य गो सेवा आयोग के पूर्व सदस्य अटल बिहारी यादव हैं, जिनके घर पर भी दबिश दी गई। ये पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के समर्थक बताए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार भगत के यहां छापे में आइटी टीम को अग्रवाल और यादव के संबंध में इनपुट मिले थे, जिसके आधार पर दोनों के यहां जांच की जा रही है। वहीं, राजनांदगांव में एक ब्रोकर के यहां भी आयकर ने दबिश दी।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html