google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बिजनेस पार्टनर को बिल्डिंग से मारा धक्का...जानें पुरा मामला

Oct 20, 2023
2 min read










































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

दिल्ली में लोन की रकम न चुकाने पर तीन लोगों ने अपने एक बिजनेस पार्टनर की तीसरी मंजिल से धक्का देकर हत्या कर दी | मामला पूर्वी दिल्ली के शाहदरा इलाके का है जहां पैसों के विवाद को लेकर एक व्यवसायी को उसके तीन व्यापारिक साझेदारों ने कथित तौर पर उसके घर की तीसरी मंजिल की बालकनी से धक्का दे दिया | इससे उसकी मौत हो गई | मृतक की पहचान रोहित जैन के रूप में हुई है |


पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने 17 अक्टूबर को रोहित जैन की हत्या करने के बाद उसके घर में तोड़फोड़ की, उसके परिवार से नकदी और आभूषण लूट लिए और भाग गए | पुलिस ने बताया कि हीरालाल (55), उनके बेटे नीतीश उर्फ नितिन (22) और सतीश (38) को बुधवार को गांधीनगर इलाके से गिरफ्तार कर लिया है |


पुलिस के मुताबिक, सतीश ने खुलासा किया कि पिछले दो साल से वह बड़े नुकसान में चल रहा था और बैंक उस पर उस लोन की राशि का भुगतान करने के लिए दबाव डाल रहे थे और परेशान कर रहे थे | यह लोन सतीश और जैन ने हीरल और नीतीश के नाम पर लिया था | पुलिस ने कहा कि रोहित लोन की धनराशि का भुगतान करने में आरोपियों के साथ सहयोग नहीं कर रहा था, जिसके कारण तीनों बैंकों के भारी दबाव में थे |


इसलिए तीनों गुस्से में थे और उन्होंने रोहित जैन को सबक सिखाने का फैसला किया | लेकिन बहस के दौरान, उन्होंने उसे घर की बालकनी से धक्का दे दिया और जैन की मौके पर ही मौत हो गई |पुलिस ने कहा कि उनके पास से एक देशी पिस्तौल, लूटे गए 1,41,000 रुपये नकद और कुछ चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html