google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बस किराए में बढ़ोतरी : डिप्टी CM अरुण साव का बयान....

Oct 14
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

रायपुर। छत्तीसगढ़ में यात्री बसों का किराया बढ़ाए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस संबंध में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में उछाल आने के कारण ट्रांसपोर्टर लगातार किराया संशोधन की मांग कर रहे थे। इन्हीं व्यावहारिक दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने दरों में मामूली इजाफा किया है।


परिवहन विभाग द्वारा 8 अक्टूबर 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार साधारण, डीलक्स, एसी और स्लीपर बसों के लिए नई दरें लागू की गई हैं। इसके तहत साधारण बसों का प्रति किलोमीटर किराया 1.25 रुपये से बढ़ाकर 1.75 रुपये कर दिया गया है, जो कि करीब 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। इसके अलावा शुरुआती पांच किलोमीटर का साधारण किराया 10 रुपये तय किया गया है।


सरकार के इस कदम को जहां परिवहन लागत और संचालकों की जरूरतों से जोड़ा जा रहा है, वहीं दूसरी ओर रोजाना सफर करने वाले नौकरीपेशा वर्ग, विद्यार्थियों और छोटे व्यापारियों के मासिक बजट पर इसका सीधा असर पड़ने की आशंका है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html