गंगोत्री हाईवे पर बस खाई में गिरी, 7 श्रद्धालुओं की मौत.......

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में एक भयावह दुर्घटना की खबर सामने आई है | गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास एक बस अचानक से खाई में गिर गई, जिसमें 33 से 33 लोग सवार थे. इस हादसे में अबतक 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है, जबकि 27 लोग घायल हैं. उत्तरकाशी के उप जिलाधिकारी, भटवाड़ी पुलिस की टीम, एसडीआरएफ, एनडीआरफ, फायर सर्विस, 108 एम्बुलेंस की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई है और बचाव कार्य जारी है. पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जबकि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.|
इस हादसे को लेकर उत्तराखंड पुलिस का कहना है कि गंगोत्री-उत्तरकाशी की ओर आ रही एक यात्री बस गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई. गाड़ी में करीब 32-33 लोग सवार बताए जा रहे हैं. 27 घायल लोगों को अस्पताल भेजा गया है | उत्तरकाशी के जिलाधिकारी और SP मौके पर मौजूद हैं |







.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments