बुमराह पूरी तरह से फिट, आयरलैंड दौरे पर जाएंगे :- जय शाह......

अन्य अनुभवी खिलाड़ियों को मिलेगा आराम भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) सचिव जय शाह ने कहा है कि तेज गेंदबाज जसपीत बुमराह पूरी तरह से फिट हो गये हैं और वह अगले माह होने वाले आयरलैंड दौरे पर जाएंगे। इस दौर में भारतीय टीम के कई अनुभवी खिलाड़ियों को आराम दिया जाएगा पर बुमराह के इसमें खेलने की पूरी उम्मीदें हैं। इस दौरे में भारतीय टीम तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। बुमराह पिछले काफी समय से टीम इंडिया से बाहर थे। उनकी स्ट्रेस फ्रेक्चर के लिए सर्जरी भी हुई है। अभी वह राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में रिहैबिलिटेशन की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं और माना जा रहा है कि इस दौरे पर जाने से पहले वह कुछ अभ्यास मैच खेलेंगे।
शाह ने कहा कि बुमराह पूरी तरह फिट हैं और वह आयरलैंड जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि विश्व कप से पहले 12 एकदिवसीय ही होने हैं और ऐसे में हम देखेंगे कि चयन में निरंतरता रहे। शाह ने यह कहा कि वापसी करने वाले बुमराह को छोड़कर विश्व कप टीम के सीनियर खिलाड़ियों को वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के बाद होने वाली इस तीन मैचों की इस श्रृंखला के लिए शामिल नहीं किया। इसमें टी20 कप्तान हार्दिक पंड्या को भी आराम दिया जाएगा।
शाह ने कहा कि आयरलैंड दौरे के अलावा चयन में निरंतरता होगी। शाह ने यह भी कहा कि यह देखना बीसीसीआई का काम है कि अन्य क्रिकेट बोर्ड भी आर्थिक रुप से अच्छी स्थिति में रहें, इसलिए इतना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला जा रहा है। उन्होंने कहा कि अन्य बोर्ड के जीवंत रहने के लिए हमें हर जगह का दौरा करना होगा हालांकि उन्होंने माना कि अधिक क्रिकेट होने के कारण चोट भी लगेंगी। पर कहा कि हमें अन्य बोर्ड का ध्यान भी रखना होगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सभी सीनियर खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट मैच खेलने होंगे जो भारतय टीम का हिस्सा नहीं हैं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments