शिकोहाबाद में सराफा कारोबारी ने जहर खाकर की खुदकुशी, बेटी बोली-ताऊ ने किया था टॉर्चर...

जनपद के शिकोहाबाद शहर में एक सराफा कारोबारी ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली।मृतक की बेटी का आरोप है कि उसके ताऊ (मृतक का बड़ा भाई) उनकी जमीन को हड़पने की कोशिश कर रहे थे और उन्हें टार्चर किया जा रहा था जिससे परेशान होकर स्वर्णकार ने खुदकुशी की है।व्यापारी की मौत के बाद परिजन शव को लेकर कोतवाली शिकोहाबाद गए।परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।इस मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने तहरीर दी गयी है।शिकोहाबाद के बड़ा बाजार में रहने वाले विक्रांत तोमर सराफा का कारोबार करते है।
परिजनों के अनुसार कल बुधवार को शाम को विक्रांत, तोमर गेस्ट हाउस में अचेतावस्था मिले थे।किसी काम से बेटा जब गेस्ट हाउस पहुँचा तो विक्रांत को इलाज के लिए शिकोहाबाद अस्पताल लाया गया जहां से आगरा रेफर किया गया।गुरुवार की सुबह विक्रांत की मौत हो गयी।परिजन विक्रांत के शव को एम्बुलेंस में लेकर सीधे कोतवाली पहुंचे और आरोप लगाया कि विक्रांत तोमर डिप्रेशन में थे जिसकी वजह से उन्होंने जहर खाकर खुदकुशी की है।मृतक की बेटी आरुषि का आरोप है कि उनके ताऊ और ताऊ के लड़कों ने मेरे पिता की प्रॉपर्टी पर कब्जा कर लिया था जिसकी बजह से उन्होंने जहर खाकर आत्महत्या की है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments