बुलेट सवार आरक्षक की मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने लिया चपेट में...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
जांजगीर-चाम्पा/जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है | जहां तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक सवार आरक्षक को अपने चपेट में ले लिया | जिसकी मौके पर ही मौत हो गई | घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है | पुलिस मामले की जांच में जुट गई है |
बता दें कि, एनएच-49 पर बनारी गांव के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने बुलेट सवार आरक्षक को जोरदार टक्कर मार दी | हादसे में आरक्षक ने दम तोड़ दिया | वहीं बुलेट को टक्कर मारने के बाद कोयले से लोड ट्रेलर भी पलट गया | जानकारी के अनुसार, मृतक आरक्षक राज कुमार सोनी एडिशनल एसपी अर्चना झा का रीडर था | बिलासपुर से जांजगीर ड्यूटी आते समय हादसे का शिकार हुआ | हादसे के बाद ट्रेलर चालक फरार हो गया है | कोतवाली पुलिस जांच में जुटी हुई है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments