google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बाज़ार और अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर.....

Dec 12, 2023
2 min read


























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद सत्ता में आई भाजपा सरकार के आने के बाद जिला प्रशासन सख्त नजर आ रहा है, अवैध रूप से हो रहे कब्जों पर प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है. इसी कड़ी में आज सुबह प्रशासन ने बाजार में किए गए अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाकर कब्ज़ा मुक्त किया, इस दौरान तहसीलदार और नगरपालिका के अधिकारी कर्मचारी सहित भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद था।


आज अवैध कब्जों पर कार्रवाई के पहले सोमवार को प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को खुद अतिक्रमण हटाने के लिए सूचित भी किया था. जिसके बाद आज सुबह प्रशासनिक अमला बाजार पहुंचा और अतिक्रमण हटाने का काम शुरू किया, कब्ज़ा हटाने आए नगर निगम के कर्मचारी और पुलिस को देख अतिक्रमण कारी स्वयं अपना सामान हटाने लगे. इस दौरान बाजार में मटन बेचने वालों से परेशान सेवानिवृत्त शिक्षक पी आर बंजारे ने कहा कि बहुत अच्छी पहल है हम दिनरात बदबू से परेशान रहते थे, तबीयत भी खराब हो जाती थी, अब अच्छा लग रहा है कि प्रशासन ने इन्हें हटवाया है।


तहसीलदार राजु पटेल ने बताया कि एसडीएम से मिले निर्देश के बाद अतिक्रमणकारियों को पहले जानकारी दी गई थी. जिसके बाद आज नगरपालिका का प्रशासनिक अमला अतिक्रमण हटाने मे लगा है. जिसमें अतिक्रमण करने वाले भी सहयोग कर रहे हैं और अब यह लगातार चलेगा. वहीं मटन व्यापारियों के लिए व्यवस्था की गयी है जहां पर वह अपना व्यवसाय करेंगे। नगरपालिका अधिकारी भोला सिंह राजपुत ने बताया कि कलेक्टर एवं एसडीएम महोदय से मिले दिशा निर्देश के बाद अतिक्रमण हटाया जा रहा है तथा अब यह लगातार जारी रहेगा और जहां-जहां से शिकायत आयेगी वहां कार्यवाही की जायेगी. वहीं मटन का व्यवसाय करने वालों के लिए काफी पहले से व्यवस्था की गयी थी पर वे नहीं जा रहे थे, आज उन्होंने स्वयं अपना सामान हटा रहे हैं और व्यवस्थित स्थान पर ये अपना व्यवसाय करेंगे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html