हरदोई में कोतवाली में बनी पुलिस की बिल्डिंग पर चला बुलडोजर.......

उत्तर प्रदेश में अभी तक आपने देखा होगा कि योगी आदित्यनाथ सरकार का बुलडोजर आरोपियों के घरों और दुकानों में चल रहा था | लेकिन इस बार हरदोई जिले में बुलडोजर थाने पर चलाया गया है | दरअसल शाहबाद मुंसिफ न्यायालय की जमीन पर अवैध रूप से बना कोतवाली भवन का आधा हिस्सा न्यायालय के आदेश पर बुलडोजर से गिरा दिया गया है. इस बुलडोजर कार्रवाई के दौरान मौके पर एसडीएम के साथ तहसीलदार व अधिशासी अधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक भी मौजूद रहे |
जानकारी के अनुसार जिला जज राजकुमार सिंह ने मुंसिफ न्यायालय के भवन का निरीक्षण किया था और राजस्व विभाग की टीम के द्वारा मुंसिफ न्यायालय की जमीन की पैमाइश कराई गई थी | पैमाइश में पाया गया कि मुंसिफ न्यायालय की जमीन पर थाने का अधिकांश भाग बनाया गया था, जिसमें प्रभारी निरीक्षक का आवास, प्रभारी निरीक्षक का आधा कार्यालय एवं हेल्प डेस्क तथा मुख्य द्वार शामिल है | पैमाइश के बाद जिला जज ने अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे, लेकिन मुंसिफ न्यायालय की जमीन से यह निर्माण नहीं हटाया गया |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments