google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बैल दौड़ प्रतियोगिता होगी पोला पर 14 सितंबर को...

Sep 14, 2023
2 min read





























































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

  • बैल सजावट पर भी मिलेगा नगद इनाम...

रायपुर ।श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव एवं विकास समिति रायपुर के तत्वाधान में विगत वर्षों की भांति वर्ष भी पोला पर्व के अवसर पर बैल दौड़ बैल सजाओ प्रतियोगिता और किसान सम्मान का आयोजन रावण भाटा मैदान, नया बस स्टैंड के पास ,रायपुर में किया गया है। आयोजन की तैयारी को लेकर एक बैठक रविवार को संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष माधव लाल यादव ने की ।

उन्होंने बताया कि बैलों को सर्वप्रथम प्रातः नहला धुला कर विशेष सजाकर बैल मालिक तैयार करते है। प्रतियोगिता के अवसर पर मैदान में विभिन्न झांकियां बैलों की पीठ पर बनाकर जिसमें शिव पार्वती, भगवान कृष्ण का झूला, साई बाबा एवं अन्य झांकियां बनाकर बैल मलिक बैलों की पीठ पर लाएंगे । निर्णयको के द्वारा सर्वप्रथम बैल सजावट पर अंक दिए जाएंगे।

उससे पहले छत्तीसगढ़ी परंपरा अनुसार बैलों की पूजा आरती कर उन्हें ठेठरी,खुरमी,चीला का भोग लगाया जाएगा ,तत्पश्चात अतिथियों के स्वागत और किसान भाइयों का सम्मान भी किया जाएगा।

यादव ने बताया कि उक्त आयोजन विगत 15 वर्षों से लगातार हो रहा है |

प्रतियोगिता के अवसर पर हजारों की संख्या में महिला पुरुष ,बच्चे रावण भाटा मैदान में उपस्थित होते हैं और छत्तीसगढ़ी परंपरा अनुसार पोरा पटकने की परंपरा का भी निर्वहन माता बहने उक्त अवसर पर करती हैं एक मेला जैसा माहौल वहां पर होता है ।

बैल दौड़ संपन्न होने के पश्चात सभी बैल मालिकों को नगद पुरस्कार उक्त अवसर पर दिए जाएंगे ।

रायपुर के बाहर से आने वाले बैलों को विशेष सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा ।

बैठक में प्रमुख रूप से जोहत राम सोनकर,सनत साहू,अमरनाथ साहू, धन्नू लाल देवांगन गोर्वधन झं वर, विजय पाल, हरिराम सेन,लोकेश यादव, दीपक यादव, अरुण नगरारे, राजा धनगर,सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी गण उपस्थित हुए ।


 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html