google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

स्वच्छ भारत के नाम पर कालोनीवासियों को बिल्डर बांट रहा धीमा जहर....जानें पुरा मामला

Oct 14, 2023
3 min read








































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

रायपुर- आनंदम वल्र्ड सिटी में एस.टी.पी. का कार्य (जिसमें मशीन इंस्टॉलेशन आदि कार्य) पूर्ण नहीं किया गया है, परन्तु नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा मेसर्स गोल्डब्रिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर प्रा. लि.मि. को कार्य पूर्णता प्रमाण-पत्र जारी कर दिया गया है। राजधानी में बिल्डरों और नगर निगम कर्मचारी-अधिकारी कैसे-कैसे खेल खेलते है, इसका जीता जागता स्वरूप देख सकते है आनंदम वल्र्ड सिटी जीएडी कॉलोनी के समीप कचना रायपुर में। बिल्डर और निगम अधिकारी तो पैसा कमाने के लिए झूठ पर झूठ बोलकर संपत्ति बचते है।


बिल्डर तो कमाकर कालोनी को छोड़ देता है और जो संपत्ति बिकने से पहले जो लोकलुभावन ब्रोशर में सभी सुविधा से साथ अंडरग्राउंड सीवरेज, 24 घंटे पानी, बिजली, बड़ी, बड़ी नालियां जिससे बरसात में पानी नहीं भरने का वादा कर पूरा पैसा वसूलकर ले जाता है। बिल्डर इतने शातिर होते है कि निर्माण स्थल को जैसे-तैसे पूरा कर जरूरी और महत्वपूर्ण काम करने के बजाय निगम का पूर्णता सर्टिफिकेट लेकर डंका बजाते रहते है। ताकि लोगों को लगे कि एक बहुंमंजिला काम्प्लेक्स बिक चुका है अब बिल्डर को और दूसरे प्रोजेक्ट के लिए किसानी जमीन की तलाश है।


किसान और उपभोक्ता को बिल्डर-निगम का चूना लगाने का खेल राजधानी में बदस्तूर जारी है। 6-6 महीने लग जाते है सुनवाई में रेरा में शिकायत के बाद भी सुनवाई में 6-6 महीने लग जाते है इतने शिकायत रेरा के पास पहुंच चुके है। आवेदन की सुनवाई का नंबर आते-आते कम से कम इतना समय मान कर चलो।जब बिल्डर की शिकायत की सुनवाई होती तब तक कालोनीवासियों को नारकीय जीवन जीने के लिए मजबूर रहना पड़ता है।


किसान और उपभोक्ता टारगेट में किसान की जमीन का पॉवर ऑफ अटर्नी लेकर किसानों को भी चूना लगाने में पीछे नहीं हटते। औने-पौने दाम पर कृषि भूमि लेकर फर्जी तरीके डायवर्सन कराते है या नहीं कराते है, लेकिन बहुमंजिला काम्प्लेक्स तान कर बेच कर निकल जाते है। जिसका खामियाजा वहां रहने वालों को भुगतना पड़ता है।


आनंदम विला आवासीय सहकारी समिति मर्यादित द्वारा मेसर्स गोल्डब्रिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर प्रा. लिमि के विरूद्ध रेरा में आनंदम वल्र्ड सिटी जीएडी कॉलोनी के रहवासियों में बिल्डर के खिलाफ शिकायत करने का मामला उजागर हुआ है जिसमें वैधानिक कार्यवाही करने का अनुरोध किया गया है। उपरोक्त शिकायत पश्चात मेसर्स गोल्डब्रिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर प्रा. लिमि द्वारा नगर पालिक निगम, रायपुर के पत्र क्रमांक 1122, दिनांक 06.अक्टू.2023 के माध्यम से यह ज्ञात हुआ कि 1500 के. एल.डी. एस.टी.पी. का डिजाईन लगभग 12000 जनसंख्या अनुसार कराया जाना है। नगर पालिक निगम द्वारा इस पत्र में यह भी उल्लेख है कि बिल्डर द्वारा वर्तमान में एस.टी.पी. का निर्माण कार्य कराया जा रहा है एवं संबंधित सिविल कार्य (सम्पटैंक, सीवेज कलेक्शन टैंक, क्लेरिफायर टैंक ट्रीटेड फ्लशिंग वाटर टैंक) पूर्ण कर लिया गया है।


एस.टी.पी. में लगने वाली मशीन इंस्टॉलेशन का कार्य कॉलोनी पूर्णता प्रमाण-पत्र जारी करने से पहले बिल्डर द्वारा कराया जाना है। यह विदित हो कि मेसर्स गोल्डब्रिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर प्रा. लिमि द्वारा आनंदम वल्र्ड सिटी के नाम से कार्य पूर्णता प्रमाण-पत्र क्रमांक 645, दिनांक 14.जून.2022 को नगर पालिक निगम रायपुर से प्राप्त कर लिया।


स्थल निरीक्षण करने के पश्चात् स्पष्ट रूप से निम्नलिखित कमियां परिलक्षित होती है, जो कि नगर पालिक निगम, रायपुर के नियम विरूद्ध है- 1- सभी सिवरेज टैंक खुले हुए पाए गए। 2- कॉलोनी का अपशिष्ट कॉलोनी के बाजू बहने वाले नाले में सीधा ही छोड़ा जा रहा है। यह अपशिष्ट युक्त पानी कॉलोनी से लगे हुए अन्य खाली जमीनों में जा रहा है। 3- उपरोक्त सभी बिंदुओं पर विचार करने उपरांत यह स्पष्ट रूप से ज्ञात होता है कि नगर पालिक निगम, रायपुर द्वारा बिना किसी निरीक्षण / परीक्षण के किसी दबाव में उपरोक्त जांच प्रतिवेदन पत्र जारी किया गया है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html