google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

एनडीए और इण्डिया गठबंधन से दूरी बनाए रखेगी बसपा, अकेले लड़ेंगी लोकसभा चुनाव-मायावती......

Oct 2, 2023
2 min read





































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि बसपा एनडीए और इण्डिया गठबंधन से दूरी बनाकर रखेगी। पूर्व की तरह पार्टी अपने बलबूते खुद को मजबूत कर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि जनहित एवं जनकल्याण के मामलों में भाजपा व कांग्रेस का रवैया जनविरोधी ही रहा है।

रविवार को बसपा प्रदेश कार्यालय में यूपी और उत्तराखंड के वरिष्ठ पदाधिकारियों व जिलाध्यक्षों के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि इस संबंध में फेक न्यूज का प्रचार-प्रसार लगातार जारी है। बसपा विरोधी तत्व राजनीतिक साजिश के तहत बीच-बीच में इस प्रकार का दुष्प्रचार कर रहे हैं, इसलिए सावधानी बरतना जरूरी है। वहीं लोगों की ज्वलन्त समस्याएं जैसे विचलित करने वाली महंगाई, अति गरीबी, बेरोजगारी, आय में कमी, बदहाल सड़क, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास तथा अपराध नियंत्रण व कानून व्यवस्था आदि लोगों के दिल-दिमाग पर हावी है। यह कितना गंभीर चुनावी मुद्दा बन पाएगा, यह अभी कहना मुश्किल है।


उन्होंने कहा कि बहुसंख्यक एससी, एसटी व ओबीसी समाज के लोगों को सामाजिक एवं आर्थिक शोषण व अन्याय से बचाने के लिए आरक्षण की व्यवस्था संविधान में की गयी थी, जिसको निष्क्रिय बनाने का प्रयास हर स्तर पर लगातार जारी है। जिसके विरुद्ध संघर्ष जारी रखना है। बैठक में गंभीर हालातों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि दोष सिद्धि से पहले ही बुलडोजर चलाकर किसी व्यक्ति के पूरे परिवार को दंडित किया जा रहा है, तो किसी को सजा मिलने से पहले ही उसके शिक्षण संस्थाओं तथा अस्पतालों को बंद किया जा रहा है। यह घोर जनविरोधी कदम है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ रही है। सरकार की ऐसी कार्रवाई जनता की नजर में द्वेषपूर्ण व पूरी तरह से गैर जरूरी है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html