google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

राजभवन का घेराव करेगी बसपा.....जानें पूरा मामला

Aug 3, 2023
1 min read























प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही बहुजन समाज पार्टी (बसपा) भी सक्रिय हो रही है। 9 अगस्त को बहुजन समाज पार्टी दलित - आदिवासी उत्पीडऩ को लेकर प्रदेश सरकार को घेरने जा रही है। राज्य सरकार के खिलाफ बसपा 9 अगस्त को राजभवन का घेराव करेगी। घेराव में मायावती के भतीजे आकाश आनंद भी शामिल होंगे। बसपा राजभवन का घेराव कर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के साथ चुनावी तैयारी भी शुरू कर रही है। आकाश आनंद बसपा के राष्ट्रीय समन्वयक हैं।


हर पंचायत में आदिवासी गर्जना सभा

बहुजन समाज पार्टी के केंद्रीय समन्वयक और राज्यसभा सांसद राम जी गौतम, बसपा प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत पिप्पल इस घेराव का नेतृत्व करेंगे। बसपा सीधी में आदिवासी युवक पर पेशाब करने, नेमावर में आदिवासी परिवार के पांच सदस्यों की हत्या, सहित तमाम दलित और आदिवासी वर्गों के साथ ही पिछड़े वर्गों पर हो रहे अत्याचार के मुद्दों पर सरकार को घेरने जा रहे हैं। घेराव कार्यक्रम में करीब दस हजार कार्यकर्ताओं के शामिल होने का लक्ष्य रखा गया है। बसपा कार्यकर्ता सेकंड स्टॉप स्थित अंबेडकर मैदान में जुटेंगे और यहां से पैदल मार्च करते हुए राजभवन जाएंगे। बसपा प्रदेशभर की ग्राम पंचायतों में 9 अगस्त को आदिवसी गर्जना सभाओं का आयोजन कर आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार के मामले उठाएगी।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html