‘सत्ता की मास्टर चाभी बसपा के पास होगी’ - मायावती...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
राजस्थान में विधानसभा बसपा सुप्रीमो मायावती सोमवार को झुंझुनू के दौरे पर रही। उन्होंने खेतड़ी नगर में खेतड़ी से बसपा प्रत्याशी मनोज घुमरिया के समर्थन में आयोजित जन सभा को संबोधित किया। मायावती हेलिकॉप्टर से खेतड़ी नगर पहुंची।
कार्यक्रम में मायावती ने कहा, ‘राजस्थान में बसपा अपने दम पर चुनाव लड़ रही है और बसपा ने किसी पार्टी से कोई गठबंधन नहीं किया है।’ उन्होंने कांग्रेस और भाजपा को जनविरोधी सरकार करार देते हुए कहा कि दोनों ही पार्टियां जनहित की बजाय कुछ लोगों के हित में काम कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि राजस्थान विधानसभा चुनावों में राज्य की अधिकांश सीटों पर बसपा के प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। बसपा ने सभी वर्गों और सभी समाजों के प्रतिनिधियों को टिकट देकर सामाजिक समरसता का परिचय दिया है। उन्होंने दावा किया है कि सत्ता की मास्टर चाभी बसपा के पास होगी।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments