बसपा सुप्रीमो मायावती का आज छत्तीसगढ़ दौरा.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगी। 20 सीटों पर पहले चरण का चुनाव 7 नवंबर को ख़त्म हो गया है। इसके बाद बची हुई सीटों पर दूसरे चरण का चुनाव 17 नवंबर को होना है। जिसके चलते प्रदेश में दिग्गज नेताओं का दौरा चल रहा है। इसी कड़ी में आज बसपा सुप्रीमो मायावती छत्तीसगढ़ आ रही हैं। वे आज सक्ति के हसौद और बिलासपुर में चुनावी सभा करेंगी।
मायावती सुबह 11.35 बजे विशेष विमान से बिलासपुर पहुचेंगी. 12.30 में हसौद में सभा को संबोधित करेंगी. उसके बाद दोपहर 2.10 बजे बिलासपुर के साइस कालेज मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी. सभा के बाद शाम 4.00 बजे मायावती लखनऊ के लिए रवाना होंगी, छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के दूसरे चरण के चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों का प्रचार प्रसार जोरों से चल रहा है. राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारकों का छत्तीसगढ़ दौरा जारी है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments