बसपा ने जारी की 4 प्रत्याशियों की लिस्ट.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
BSP ने घोषित किए चार उम्मीदवार सूची जारी की है। राजस्थान चुनाव को लेकर बसपा ने सोमवार (23 अक्टूबर) को अपने 4 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है. पार्टी ने सांगानेर, रामगढ, बांदीकुई और कोटपूतली सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं. बहुजन समाज पार्टी ने इन 4 उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है. इसमें रामलाल चौधरी को सांगानेर, दीवान चंद को रामगढ़, भवानी सिंह गुर्जर को बांदीकुई और प्रकाश चंद सैनी को कोटपुतली से टिकट दी है।
राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर टिकट के लिए मारामारी हो रही है. चुनाव लड़ने के इच्छुक व्यक्ति टिकट के लिए इधर-उधर दौड़ लगा रहे हैं. इसी बीच 21 अक्टूबर को बसपा पार्टी ने 10 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी | पार्टी ने अजमेर, भरतपुर, बूंदी समेत कई सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे. बता दें 22 अक्टूबर तक बहुजन समाज पार्टी ने राजस्थान में अपने 22 प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया था | बसपा ने नदबई और नगर विधानसभा सीट पर पहले ही अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी थी।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments