google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

लापता ई रिक्शा चालक की बरामदगी के लिए एसपी सिटी से मिले बसपा नेता.....

Aug 17, 2023
1 min read






























































फिरोजाबाद - जनपद के थाना दक्षिण इलाके से लापता हुए ई रिक्शा चालक का 10 दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं है।उसकी सकुशल बरामदगी की मांग को लेकर बहुजन समाज पार्टी का प्रतिनिधिमंडल एसपी सिटी से मिला।


प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि सोनू उर्फ मोनू निवासी हिमायूपुर जो कि ई रिक्शा चलता है वह 6 अगस्त से ई रिक्शा सहित लापता हो गया है। जिसकी परिवार वालों ने प्राथमिक रिपोर्ट 7 अगस्त को थाना दक्षिण में दर्ज कराई थी परंतु उसकी अब तक बरामदगी नहीं हो पाई है। इससे पूर्व बहुजन समाज पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिला जॉन इंचार्ज डॉ ज्ञान सिंह,आगरा मंडल प्रभारी सामाजिक कार्यकर्ता सतेंद्र जैन सौली पूर्व विधायक अजीम भाई जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार उर्फ टीटू प्रधान जिला प्रभारी सोनू भारती पीड़ित परिवार से मिला जहां पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया।


मौके पर थाना दक्षिण का पुलिस फोर्स भी पहुंच गया और पीड़ित परिवार से प्रतिनिधिमंडल ने उनकी बात कराई।उसके बाद बहुजन समाज पार्टी का प्रतिनिधिमंडल जिला जॉन इंचार्ज डॉ ज्ञान सिंह आगरा मंडल प्रभारी सामाजिक कार्यकर्ता सतेंद्र जैन सौली पूर्व विधायक अजीम भाई जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार उर्फ टीटू प्रधान पूर्व जॉन कोऑर्डिनेटर अनिल भाटिया जिला प्रभारी सोनू भारती नगर महामंत्री लोकेश पिप्पल जीतू जाटव गौरव जाटव पीड़ित परिवार को साथ लेकर एसपी सिटी से मिले और सोनू उर्फ मोनू की सकुशल जल्दी बरामदगी कराने की मांग की जिस पर एसपी सिटी सर्विस कुमार ने जल्द से जल्द कार्यवाही का अपने अधीनस्थों को निर्देश दिया है

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html