पाकिस्तान के एक तस्कर को बी.एस.एफ ने किया ढेर...

जम्मू कश्मीर के रामगढ़ सेक्टर में सतर्क बीएसएफ जवानों द्वारा नार्को तस्करी की कोशिश को विफल करने के बाद एक पाकिस्तानी तस्कर को मार गिराया गया। बीएसएफ के अधिकारीयों ने कहा "24/25 जुलाई की मध्यरात्रि में, सतर्क बी.एस.एफ जवानों ने एक पाक तस्कर को मार गिराया, जब वह रामगढ़ सीमा क्षेत्र के माध्यम से नशीले पदार्थों की तस्करी करने की कोशिश कर रहा था।"
"इलाके की प्रारंभिक तलाशी के दौरान तस्कर के शव के साथ संदिग्ध नशीले पदार्थों के चार पैकेट (लगभग 4 किलोग्राम वजन) पाए गए।" बी.एस.एफ अधिकारीयों ने कहा कि इलाके की तलाशी जारी है। जम्मू-कश्मीर (Jammu & Kashmir) से आतंक का सफाया करने के लिए सेना और जम्मू-कश्मीर की पुलिस एक्टिव हैं। जम्मू-कश्मीर पाकिस्तान की हर एक कोशिश को नाकाम करने में कामयाब साबित हो रहा है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments