BSF जवान ने खुद को मारी गोली, मचा हड़कंप, जानें पूरा मामला...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
कांकेर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां नक्सल मोर्चे पर तैनात बीएसएफ के एक जवान ने अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। घटना के बाद कैंप में हड़कंप मच गया।
मामला रावघाट थानाक्षेत्र के सरगीपाल कैंप का है। बताया जा रहा है कि जवान ने मोर्चा ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मार ली इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जवान ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया ये अब तक साफ नहीं हो सका है। बीएसएफ और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए है और मामले की जांच जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार, बीएसएफ वाहिनी का जवान वाल्मिकी सिन्हा 28 अक्टूबर को मोर्चा ड्यूटी पर तैनात था, तभी अचानक बैरक से गोली चलने की आवाज से साथी जवान भाग कर मौके पर पहुंचे तो वाल्मिकी सिन्हा जमीन पर खून से लथपथ पड़ा था। साथी जवान जब तक कुछ समझ पाते उसकी मौत हो गई थी। घटना की सूचना पर बीएसएफ के उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंचे है और मामले की जांच में जुटे है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments