google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

BSF जवान की पत्नी की गला दबाकर हत्या......

Dec 11, 2023
2 min read


























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

राजधानी पटना - शेरपुर जिले के मनेर गांव में बीएसएफ जवान की पत्नी की गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है. इस मामले में मृतक की मां ने मनेरा थाने में लिखित शिकायत की, शेरपुर निवासी बीएसएफ जवान शशिकांत कुमार ने दो साल पहले ब्रह्मपुर की रीति कुमारी से हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी। शादी के बाद रीति अपने ससुराल वालों और पति के साथ खुशहाल जिंदगी जी रही थीं, लेकिन पति के ड्यूटी पर जाने के कुछ दिन बाद ही उनके ससुराल वालों ने उन्हें दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया। इस दौरान विवाहिता को उसके ससुराल वालों ने कई बार पीटा, जिसके चलते रीति के परिजनों से उसका कई बार विवाद भी हुआ. कुछ दिनों तक उससे बात करने के बाद सब ठीक हो गया, लेकिन उसने फिर से उसे परेशान करना शुरू कर दिया।


इस मसले पर पंचायत भी हुई, लेकिन बात नहीं बनी, घटना के बाद सभी रिश्तेदार घर छोड़कर चले गए। सूचना पाकर मृतक के परिजन पहुंचे। मृतक की मां और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर मंडल अस्पताल भेज दिया. इस मामले में मृतक की मां इंदु देवी ने मनेरा थाने में लिखित शिकायत देकर गला दबाकर हत्या का मामला दर्ज कराया है, इसमें मृतक की सास घोटनी और भैसुर का जिक्र है. इस मौके पर मनेर थाना के अधीक्षक संजय शंकर ने कहा कि सूचना मिली है कि थाना के समीप शेरपुर गांव में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है | पीड़िता की मां ने गला दबाकर हत्या की शिकायत दर्ज करायी है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर मंडल अस्पताल भेज दिया गया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है, यह हत्या है या आत्महत्या यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html