अंतरराष्ट्रीय सीमा चौकी पर तैनात BSF जवान ने की आत्महत्या...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
कोलकाता- भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा चौकी पर तैनात पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान ने अपनी इंसास सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली।
बीएसएफ सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने खुद को सिर पर गोली मारी। मृतक जवान की पहचान राजस्थान के जयपुर निवासी मनमोहन सिंह के रूप में हुई है। वह 2013 से बीएसएफ से जुड़े थे। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए शक्तिनगर अस्पताल भेज दिया गया है।
बीएसएफ सूत्रों ने कहा कि मृतक बेहद अच्छा व्यवहार करने वाला और मृदुभाषी था। वहीं उसी सीमा चौकी पर तैनात उसके सहयोगियों को इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि आखिर किस वजह से उन्होंने इतना बड़ा कदम उठाया।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments