google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

भाई ने किया भाई का क़त्ल, तालाब में फेंकी लाश...

Nov 28, 2023
2 min read




























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बिलासपुर में जमीन विवाद में युवक ने अपने साथियों के साथ सौतेले भाई को अगवा कर लिया, फिर लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई कर उसकी हत्या कर लाश को तालाब में फेंक दिया l सोमवार को गांव वालों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम चितावर में रहने वाले चमरु बिंझवार की ग्राम गिरधौना में जमीन है। उसकी पहली पत्नी के बेटे गिरधौना में रहते हैं। बेटा संतोष जमीन बंटवारे के लिए आए दिन विवाद करता था l इसके कारण चमरु अपनी दूसरी पत्नी और तीन बच्चों को लेकर चितावर में रहने लगा। चमरु ने पुलिस को बताया कि रविवार को उनका मंझला बेटा कार्तिक सामान खरीदने के लिए गिरधौना जाने के लिए निकल रहा था।


तभी संतोष उसके घर आया। इस दौरान उसके साथ अन्य लोग भी थे, जिन्होंने कार्तिक से मारपीट की और उसे पकड़ कर अपने साथ ले गए। चमरु के मुताबिक देर रात तक कार्तिक गांव नहीं लौटा। इस पर वे गांव में पूछताछ करने लगे। इसी दौरान गांव के बीरू जायसवाल ने बताया कि कुछ लोग कार्तिक से मारपीट कर अपनी बाइक पर बैठाकर ले गए हैं। इस पर चमरु अपने छोटे बेटे चुरावन को लेकर कार्तिक को खोजने निकला। चितावर गांव में लोगों ने बताया कि उसकी बाइक और घड़ी मिली। गांव के लोगों ने बताया कि उनके सौतेले बेटे संतोष, तीजराम और अन्य लोगों ने कार्तिक से मारपीट की थी। उन्होंने हत्या की आशंका भी जताई l इधर सोमवार की सुबह कार्तिक की लाश तालाब में मिली, जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने संतोष बिंझवार, तीजराम बिंझवार, शिव प्रसाद और ओम प्रकाश बिंझवार को गिरफ्तार की है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html