सीएम जीजा के खिलाफ प्रचार करेंगे साले संजय, कांग्रेस स्टार प्रचारकों की सूची जारी...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
सूची में दिग्गज कांग्रेसी नेताओं के नाम शामिल
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के साथ ही एक ऐसे व्यक्ति का नाम है जिसे लेकर चर्चा का बाजार गर्म है। बताया गया है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ उनके साले संजय मसानी कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की सूची में हैं। चुनाव के दौरान पार्टी के साथ ही प्रत्याशी व्यक्तियों पर भी आरोप प्रत्यारोप लगाते रहते हैं। अब देखना यह है कि कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में शामिल संजय मसानी और भाजपा के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की प्रचार के दौरान क्या प्रतिक्रिया होती है।
कांग्रेस के स्टार प्रचारक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साले संजय सिंह मसानी का नाम शामिल है यह कांग्रेस के नेता हैं। संजय मसानी महाराष्ट्र के एक सामान्य परिवार से हैं। यह नेता होने के पूर्व बॉलीवुड के अभिनेता, साउंड एंड गाइड के पूर्व कमिश्नर, खनिज व्यापारी रहे हैं। संजय मसानी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की पत्नी साधना सिंह के भाई हैं।जारी की गई कांग्रेस स्टार प्रचारकों की सूची में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल, रणदीप सिंह सुरजेवाला, मुकुल वासनिक, जितेंद्र सिंह का नाम शामिल है।
स्टार प्रचारकों की सूची में वर्तमान और पूर्व मुख्यमंत्रियो को भी शामिल किया गया है। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, नेता प्रतिपक्ष रहे डॉक्टर गोविंद सिंह, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के साथ ही छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत का भी नाम शामिल है।
अब देखना यह होगा कि स्टार प्रचारक अपनी पार्टी को चुनाव के दौरान कितनी सफलता दिला सकते हैं। इसके साथ ही हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुख्खू, कांतिलाल भूरिया, सुरेश पचौरी, अरुण यादव, कमलेश्वर पटेल, ओमकार मरकाम, अजय सिंह, विवेक तंखा, राजमणि पटेल, सचिन पायलट, नकुलनाथ, मीनाक्षी नटराजन, जीतू पटवारी, राज बब्बर, कन्हैया कुमार, आरिफ मसूद, राजा बुंदेला, अभय दुबे, प्रदीप अहिरवार, महेंद्र पटेल, जीवन पटेल, अशोक सिंह कांग्रेस की ओर से स्टार प्रचारक हैं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments