भैया और भाभी ने की युवक की क्रूरता से हत्या,उधार के पैसे मांगने गया था युवक....

बीती रात ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र के झुप्पा गांव में चचेरे भाई व भाभी ने युवक की लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी। युवक अपने चचेरे भाई से उधार में दिए गए पैसे मांगने उनके घर आया था। ग्रेटर नोएडा जोन के एडीसीपी अशोक कुमार ने सुचना दी कि 24 जुलाई को सुबह पुलिस को जानकारी मिली कि झुप्पा गांव में एक व्यक्ति की उसके चचेरे भाई भिक्की और भाभी बबीता ने पीट-पीटकर हत्या कर दी है।
मौके पर पहुंची पुलिस को भिक्की के घर के बाहर चंद्रशेखर का लहूलुहान शव पड़ा हुआ मिला। पहली जांच में पता चला कि मृतक चंद्रशेखर भिक्की का चचेरा भाई था। उसने कुछ समय पूर्व भिक्की को कुछ पैसे उधार दिए थे जिसे वह वापस नहीं कर रहा था। अपने पैसे मांगने के लिए चंद्रशेखर अक्सर अपने चचेरे भाई के घर आता था।
वह अपने एक साथी के साथ बाइक पर अपने चचेरे भाई भिक्की के घर पहुंचा। पूछताछ में भिक्की ने बताया कि चंद्रशेखर व उसका साथी उसे मारने के लिए उसके घर आये थे। इस बात का अंदेशा होने पर उसने अपनी पत्नी बबीता के साथ मिलकर चंद्रशेखर पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान चंद्रशेखर का साथी मौके से फरार हो गया। लहूलुहान चंद्रशेखर ने उसके घर के बाहर ही दम तोड़ दिया। एडीसीपी ने बताया कि चंद्रशेखर उसके भाई प्रमोद ने पूर्व में गांव की अपनी संपत्ति को बेच दिया था। दोनों भाई दिल्ली के छतरपुर में रह रहे हैं। मृतक के भाई, बहन व बहनोई को हादसे की सूचना दे दी गई है। पुलिस ने भिक्की व उसकी पत्नी बबीता को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पुलिस इस मामले में जांच पड़ताल कर रही






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments