खेल-खेल में कार में लॉक हो गए भाई-बहन, अचानक लगी आग.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
पटना - जहां खेलने के दौरान भाई-बहन की मौत हो गई, दोनों बच्चे कार की पिछली सीट पर खेल रहे थे, कार किसी तरह लॉक हो गई और अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में दोनों मौके पर ही जल गए। कार में आग कैसे लगी यह किसी को नहीं पता, घटना सोमवार की शाम गौरीचक थाना क्षेत्र के सोहागी रामपुर में हुई |
दरअसल, सोगी रामपुर के रहने वाले संजीत राम ने तीन महीने पहले ही एक पुरानी कार खरीदी थी, संजीत कहीं से कार लेकर घर लौटा और कार घर के सामने खड़ी कर दी। इसी दौरान संजीत राम का सात वर्षीय बेटा राजपाल और उसके चचेरे भाई सुक्कन की छह वर्षीय बेटी सृष्टि कार में सवार हो गए। वे दोनों कार की पिछली सीट पर खेल रहे थे, तभी कार अंदर से लॉक हो गई और उसमें आग लग गई। कार में आग लगने के बाद आसपास के लोग मौके पर आए और शोर मचाया।
घर के बाहर शोर सुनकर परिवार के लोग बाहर आए तो कार में आग लगी देख सन्न रह गए। स्थानीय निवासियों और परिवार के सदस्यों ने कार में लगी आग को बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग की लपटें बहुत तेज थीं. जब दोनों बच्चों को कार से बाहर निकाला गया तो वे गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन तुरंत दोनों बच्चों को संपतचक स्थित एक निजी अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, इसके बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments