google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

ऑनलाइन लीक हुआ ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक का पर्सनल मोबाइल नंबर.....

Oct 25, 2023
2 min read









































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक का पर्सनल मोबाइल नंबर ऑनलाइन लीक हो गया है। इससे उनकी सुरक्षा में भारी चूक का हवाला ‎दिया जा रहा है। पीएम ऋषि सुनक का मोबाइल फोन नंबर ऑनलाइन पब्लिश हो गया है। ब्रिटिश मी‎डिया ने दावा किया है कि पीएम का निजी मोबाइल नंबर सोशल मीडिया पर एक प्रैंक के दौरान सामने आया था। यहां पर उनके फोन की घंटी बजने और आंसरिंग मशीन के मैसेज का एक ऑडियो भी पोस्ट किया गया था।

सुनक के मोबाइल नंबर को लेकर यह दावा तब सामने आया है जब उन्‍हें अपने फोन से सभी व्हाट्सएप संदेशों को आधिकारिक कोविड-19 जांच के लिए नहीं देने की वजह से खासी आलोचना का सामना करना पड़ा था। मी‎डिया का दावा है कि उस नंबर को वैरीफाई भी कर लिया गया है। सुनक का यह वह नंबर है जिसका उपयोग उन्होंने कई वर्षों तक किया था। सुनक के पास यह नंबर तब था जब वह पूर्व पीएम बोरिस जॉनसन के कैबिनेट में चांसलर थे। हालांकि जब पिछले साल उन्‍होंने पीएम का पद संभाला था तो उन्हें एक नई डिवाइस दे दी गई थी। सुनक को कोविड-19 जांच के लिए मोबाइल नंबर नहीं देने की वजह से काफी विरोध झेलना पड़ा था। उस समय सुनक ने कहा था कि उन्होंने ऐप का बैकअप नहीं लिया था और महामारी के बाद से कई बार फोन बदल चुके हैं। लेकिन सोशल मीडिया की पोस्ट से सुनक का दावा गलत साबित हो जाता है।

पोस्‍ट से पता लगता है कि सुनक का वह फोन अभी तक चालू है। 10 डाउनिंग स्ट्रीट के प्रवक्ता के हवाले से कहा है कि इसे सुरक्षा मामला मानते हुए इस पर कोई भी टिप्‍पणी करने से इनकार कर दिया गया है। दूसरी बार किसी प्रधानमंत्री का फोन नंबर ऑनलाइन लीक हुआ है। साल 2021 में तत्‍कालीन पीएम जॉनसन का मोबाइल नंबर वेबसाइट पर आया था। यह वह नंबर था जिसे जॉनसन 15 वर्षों से प्रयोग कर रहे थे। साल 2006 में जब जॉनसन हायर एजुकेशन मिनिस्‍टर थे तभी एक प्रेस रिलीज के नीचे उनका नंबर जारी कर दिया गया था। उस समय कहा गया था कि सीनियर अधिकारियों ने पहले ही सुरक्षा संबंधी चिंताओं की वजह से जॉनसन को फोन नंबर बदलने की सलाह दी थी।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html