google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

इजराइल में रॉकेट हमलों से बचते हुए दिखाई दिए ब्रिटेन के विदेश मंत्री...

Oct 13, 2023
2 min read









































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

हमास के घातक हमलों के बाद देश के साथ एकजुटता दिखाने के लिए ब्रिटेन के विदेश मंत्री जेम्स क्लेवरली इजराइल की यात्रा पर हैं। उन्हें रॉकेट हमलों की सायरन चेतावनी के कारण आश्रय लेने के लिए मजबूर होना पड़ा। मंत्री ने कहा कि उन्हें इसकी झलक मिल गई है, कि लाखों इजरायली हर दिन किस चीज का सामना करते हैं। वीडियो में मंत्री क्लेवरली को इजराइल के ओकाफिम में एक इमारत में छिपने के लिए दौड़ते हुए दिखाया गया है और पृष्ठभूमि में सायरन बज रहा है।

वीडियो शेयर कर मंत्री ने पोस्ट किया कि आज मैंने लाखों लोगों को हर दिन जो अनुभव होता है उसकी एक झलक देखी। हमास के रॉकेटों का खतरा हर इजरायली पुरुष, महिला और बच्चे पर मंडरा रहा है। इस कारण हम कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश विदेश कार्यालय प्रवक्ता ने कहा कि क्लेवरली सुबह इजराइल पहुंचे। उन्होंने हमलों में बचे लोगों और वरिष्ठ इजराइली नेताओं से मुलाकात कर देश की रक्षा के अधिकार के लिए ब्रिटेन के समर्थन की रूपरेखा तैयार की।


इजरायली नेताओं के साथ बैठक के दौरान यूनाइटेड किंगडम और इजरायल के चल रहे सुरक्षा, सैन्य और राजनयिक सहयोग पर चर्चा की गई। विदेश कार्यालय ने कहा कि मंत्री ने तेल अवीव, यरूशलम और दक्षिणी इजराइल का दौरा किया।ब्रिटेन ने गाजा के खिलाफ युद्ध में इजराइल के समर्थन में बात की है, जिसमें शनिवार को शुरू होने के बाद से 3,600 लोग मारे गए हैं। अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी और इटली के साथ जारी एक संयुक्त बयान में ब्रिटेन ने इजराइल के लिए अपना दृढ़ समर्थन व्यक्त कर स्पष्ट रूप से हमास की निंदा की थी। हम स्पष्ट करते हैं कि हमास की आतंकवादी कार्रवाइयों का कोई औचित्य नहीं है, कोई वैधता नहीं है और इसकी सार्वभौमिक रूप से निंदा की जानी चाहिए।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html