google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बृजमोहन ने कहा - चुनावी राजनीति नहीं करता 24 घंटे सातों दिन जनता की सेवा में समर्पित रहता हूं.....

Oct 21, 2023
2 min read







































































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

लाखे नगर, अश्विनी नगर क्षेत्र में बृजमोहन अग्रवाल का सघन जनसंपर्क।

जनता ने गाजे बाजे के साथ, पुष्प वर्षा कर किया अपने विधायक भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल का अभिनंदन।

रायपुर/20/10/2023/ रायपुर-दक्षिण विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने आज लाखे नगर, अश्विनी नगर क्षेत्र में सघन जनसंपर्क किया।

घर-घर पहुंच कर उन्होंने मतदाताओं से भेंट की और समर्थन मांगा। इस अवसर पर क्षेत्र के नागरिकों ने गाजे बाजे के साथ, पुष्पवर्षा कर अपने विधायक बृजमोहन अग्रवाल का स्वागत किया और उनके प्रति अपना दृढ़ विश्वास जताया।

बृजमोहन अग्रवाल का जनसंपर्क अभियान (पं. सुंदरलाल शर्मा वार्ड) लाखे नगर चौक ढाल से प्रारंभ होकर साई मंदिर, खदान बस्ती चौक, गांधी नगर, दुर्गा मंदिर चौक, त्रिमूर्ति मंदिर, खदानेश्व मंदिर, संघर्ष नगर बस्ती, जैन कॉलोनी, दुर्गा मंदिर चौक, अम्बे मंदिर चौक- देवांगन गली, भीम नगर, काली माता मंदिर-डडसेना भवन, ओम सोसायटी, सुंदर नगर मेन रोड शनि मंदिर गली होते हुए लाखे नगर चौक में संपन्न हुआ।

इस जनसंपर्क के दौरान विभिन्न स्थानों में अपने संक्षिप्त उद्बोधन के दौरान बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि रायपुर शहर की जनता का आशीर्वाद पिछले 35 वर्षों से उन्हें मिल रहा है। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि आगे भी जनता का प्रेम स्नेह और आशीर्वाद उन बना रहेगा।

उन्होंने कहा कि रायपुर के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी शिद्दत के साथ कार्य किया है। परंतु विकास विरोधी,भ्रष्टाचार में पूर्णतः लिप्त प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने लोकहित के कार्यों में रोड़ा अटकाने का निरंतर प्रयास किया परंतु वो असफल हुए है।

उन्होंने कहा कि मैं चुनावी राजनीति नहीं करता। मैं पूरे 5 साल 24 घंटे सातों दिन जनता की सेवा में समर्पित रहता हूं। यही वजह है कि आप जनता का विश्वास आपका भरोसा हमेशा ही मुझ पर बना रहता है। इस बार भी मुझे पूर्ण विश्वास है कि रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की जनता का मुझ पर अटूट विश्वास हमेशा की तरह इस बार भी बना रहेगा।

इस जनसंपर्क के दौरान बृजमोहन अग्रवाल के साथ सैकड़ो की संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं क्षेत्र की गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html