google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बृजमोहन को मिला सर्व समाज का आशीर्वाद, रायपुर दक्षिण में फिर खिलेगा कमल।....

Nov 17, 2023
2 min read







































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

  • मतदान के पूर्व विभिन्न सामाजिक बैठकों में शामिल हुए बृजमोहन अग्रवाल।

रायपुर/16/11/2023/रायपुर दक्षिण विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल आज मतदान के पूर्व दिवस क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क किया और लोगों से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

बृजमोहन अग्रवाल ने पुरानी बस्ती, मठपारा मठ पुरैना, चंगोरा भाटा, क्षेत्र में विभिन्न समाजों द्वारा आयोजित बैठकों में शामिल हुए और उनके समक्ष अपनी बात रखी।

विशेष रूप से ब्राह्मण समाज,साहू समाज, देवांगन समाज, धीवर समाज के प्रमुख लोगों द्वारा आयोजित बैठकों में अग्रवाल को लोगों ने जीत का आशीर्वाद दिया।

इस अवसर पर सभी समाजों के समक्ष अपनी बात रखते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि पिछले 35 सालों से मैं रायपुर शहर की सेवा में लगा हुआ हूं।

शहर में निवासरत प्रत्येक समाज मेरा अपना है।

समाज के वरिष्ठों के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से ही मैं क्षेत्र में विकास करता रहा हूं। रायपुर दक्षिण विधानसभा में जितने भी सामाजिक सामुदायिक भवन बने हैं उसने किसी अन्य विधानसभा में शायद ही बना हो।

उन्होंने कहा कि बगैर भेदभाव के क्षेत्र के सभी वार्डों, मोहल्लों और बस्तियों का विकास हमने किया है। शहर के प्रत्येक नागरिक के लिए उनके विधायक बृजमोहन का निवास 24 घंटे सातों दिन खुला रहता है।

व्यक्ति चाहे किसी भी जाति धर्म व दल का हो मैंने कभी भी भेदभाव नहीं किया। सभी की समस्याओं व आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए अपना सहयोग दिया है।

ऐसे में मैं पूरी तरह आश्वस्त हूं कि रायपुर शहर की जनता का आशीर्वाद कमल फूल में मतदान के रूप में मुझे प्राप्त होगा।

उन्होंने बैठकों में उपस्थित सामाजिक लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि बीते 5 वर्षों में रायपुर शहर सहित संपूर्ण छत्तीसगढ़ का बुरा हाल प्रदेश की इस कांग्रेस सरकार ने कर रखा है। भ्रष्टाचार चरम पर है प्रदेश में डेढ़ लाख करोड़ का कर्ज़ इस कांग्रेस सरकार ने लाद दिया है।

विकास के कार्य शून्य है ऐसे में जनता के पास यह मौका है कि वह विकास की प्रतीक भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में अपना मतदान करें जन भावनाओं की अनुरूप कार्य करने वाली भाजपा की सरकार बनाएं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html