google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बृजमोहन ने किया दानी स्कूल के छात्राओं को सायकल वितरण.....

Aug 4, 2023
2 min read




























पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-

  • अभाव ही हमें आगे बढ़ना सिखाता है

  • प्रभाव हमें जीवन में सीखाने से रोकता है, संघर्ष से रोकता है

रायपुर 4 अगस्त/ भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि अभाव हमें जीना सिखाता है, हमें संघर्ष करना सिखाता है और अभाव से ही संघर्ष कर लोग आगे बढ़ते हैं। जिस दिन हमने प्रभाव का घमंड आ जाता है, ना तो हम कुछ सीख पाते और ना ही आगे बढ़ पाते। स्कूलों में छात्र संघ का चुनाव व छात्र संघ पदाधिकारी का चयन से छात्राओ को सामाजिक एवं संसदीय ज्ञान की प्राप्ति होती है, छात्रसंघ की राजनीति यह अंदाज दिलाता है की राजनीति में भी कितनी कठिनाई और कितनी सरलता है।

अग्रवाल ने कहा कि जगन्नाथ राव दानी स्कूल का गौरवशाली इतिहास रहा है। इस स्कूल को आगे बढ़ाने में बी आर सेठी मैडम, कृष्णा मित्रा, विनोद गर्ग मैडम, सिंह मैडम व पूर्व के प्रचायों का विशेष योगदान रहा है और उस क्रम को डॉ विजय कुमार खंडेलवाल आगे बढ़ा रहे हैं।

एक-एक कर आपके स्कूल की समस्याएं भी दूर हो रही हैं, अच्छे भवन बन गए, आपका सभा कक्ष सुधर गया आज भी आपका स्कूल हिंदी माध्यम के स्कूलों में प्रदेश के अग्रणी स्कूल में हैं इसलिए आप सबको हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

अग्रवाल ने कहा कि आज स्कूल के बच्चों को साइकिल का वितरण हो रहा है मुझे इस बात का सौभाग्य है की आज जिस सरस्वती योजना के तहत आपको साइकिल मिल रही है इस योजना की शुरुआत जब मैं शिक्षा मंत्री था तब हुआ था

और इस योजना के चलते ही स्कूलों में दर्ज संख्या में भारी वृद्धि हुई है। सुदूर गांव की बच्ची दूसरे गांव के स्कूलों में साइकिल के चलते, यातायात सुलभ होने के कारण शिक्षा अध्ययन करने जाने लगी। शहर में भी दूर-दूर बस्ती से बच्चियां साइकिल से स्कूल आ रही है।

स्कूलों में छात्राओं की दर्ज संख्या में भारी वृद्धि में सरस्वती सायकल योजना का बड़ा योगदान रहा है।

कार्यक्रम को नगर निगम के सभापति एवं पूर्व महापौर प्रमोद दुबे, पार्षद डॉ सीमा मुकेश कंदोई ने भी संबोधित किया। अंत में स्कूल के छात्राओं को गणवेश वितरण, पठन-पाठन सामग्री वितरण, व साइकिल का वितरण किया गया।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html