google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बृजमोहन ने बिरगांव में बदली फिज़ा, युवाओं का संकल्प परिवर्तन की विकल्प.....

Oct 18, 2023
1 min read









































































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

रायपुर वरिष्ठ भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल बीरगांव रायपुर में नवमतदाता सम्मेलन में शामिल हुए। सम्मेलन का आयोजन भारतीय जनता युवा मोर्चा ने किया था। इस सम्मेलन का मकसद चुनाव में पहली बार अपने मताधिकार का उपयोग करने जा रहे नवमतदाताओं को भाजपा से जोड़ना है। कार्यक्रम में बृजमोहन अग्रवाल ने भाजपा छोड़ कर गए कई कार्यकर्ताओं की घर वापसी भी कराई।

बृजमोहन ने कांग्रेस की युवा विरोधी नीतियों को नव मतदाताओं के सामने रखा। उनका कहना था कि, छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ियों की बात करने वाली भूपेश बघेल सरकार छत्तीसगढ़ियों की सबसे बड़ी दुश्मन है।

अग्रवाल ने वादाखिलाफी को लेकर भूपेश बघेल को घेरा और कहा कि, भूपेश बघेल ने 5 सालों में वादे तो बहुत किए लेकिन काम एक भी नहीं किया। चाहे वो युवाओं को रोजगार भत्ता, हो या फिर विकलांगों और विधवाओं को पेंशन देने का वादा हो। या फिर गरीबों को पक्का मकान देने की बात हो। सरकार बनने के बाद खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल केवल भ्रष्टाचार और घोटालेबाजी में जुटे हैं। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री मोदी की गरीब आवासीय योजना और अमृत मिशन योजना के तहत मिलने वाले पैसे को खा गए। अग्रवाल ने रायपुर महापौर ऐजाज ढेबर पर भी भूपेश बघेल के साथ मिलकर गरीबों के हक पर डाका डालने का आरोप लगाया।बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ के विकास के लिए कांग्रेस को सबक सिखाने और बहुमत से भाजपा को जिताने की अपील की।

कार्यक्रम में रायपुर से सांसद सुनील सोनी, रायपुर दक्षिण से भाजपा प्रत्याशी

मोतीलाल साहू, देवजी भाई पटेल, जयंती भाई पटेल, सुभाष तिवारी समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए।


 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html