google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा मतों से जीते बृजमोहन अग्रवाल...

Dec 4, 2023
2 min read





































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायपुर- विधानसभा चुनाव में भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल सबसे अधिक 67 हजार 815 वोटों से जीते हैं। उन्होंने राज्य में अब तक की सबसे बड़ी जीत हासिल की है। रायपुर दक्षिण सीट से बृजमोहन में कांग्रेस के रामसुंदर दास को यह करारी शिकस्त दी है।


वहीं कांकेर के भाजपा प्रत्याशी आशाराम नेताम ने कांग्रेस के शंकर धुर्वा नेताम को महज़ 16 वोटों से हरा दिया है। दूसरी ओर उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव अंबिकापुर सीट से महज 94 वोटों से हारे है। राजनांदगांव से पूर्व सीएम और भाजपा प्रत्याशी रमन सिंह ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के गिरीश देवांगन को 44,705 वोटों से हराया।सिंह को 1,01,414, जबकि देवांगन को 56,709 मत मिले।

इस सीट पर तीसरे नंबर पर निर्दलीय उम्मीदवार माखन यादव रहे। उनको 1,034 वोट मिले हैं। छत्तीसगढ़ में सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी को चुनाव नतीजों में जबरदस्त हार का सामना करना पड़ा है. पार्टी के कई दिग्गज नेता-मंत्री चुनाव हार गए हैं. इसी क्रम में अंबिकापुर सीट से राज्य के डिप्टी सीएम और दिग्गज कांग्रेसी नेता टीएस सिंह देव चुनाव हार गए हैं. करीबी मुकाबले में सिंह देव को महज 94 वोट से हार मिली है. सिंह देव को बीजेपी के प्रत्याशी राजेश अग्रवाल ने हराया है |


नतीजे के बाद एक बार फिर रिकाउंटिंग हुई लेकिन सिंह देव को हार मिली है. हालांकि अभी तक पूरे वोट के आंकड़े नहीं सामने आए हैं। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक 17 राउंड की गिनती तक टीएस सिंह देव करीब 4000 वोटों से पीछे चल रहे थे. बता दें कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा की 90 सीटें हैं और यहां मतदान दो चरणों में 7 और 17 नवंबर को हुआ था. यहां 1 करोड़ 55 लाख से ज्यादा मतदाताओं ने मताधिकार का उपयोग किया।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html