google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बृजमोहन अग्रवाल बोले - नौजवानों के साथ नहीं होगा अन्याय अत्याचार.....

Dec 20, 2023
1 min read




























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का बड़ा बयान सामने आया। उन्होंने विपक्ष को करारा जवाब देते हुए कहा कि जनता उन्हें निराश कर दिया है इसलिए उन्हें सब निराश दिखाई दे रहा है। राज्यपाल ने सरकार का जो काम है, सरकार ने जो वादा किया है उसकी बात कही है। पीएससी घोटाले की जांच होगी। लाखों नौजवानों को एक संदेश है आने वाले समय में नौजवानों के साथ अन्याय अत्याचार या भ्रष्टाचार नहीं होगा।


पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आगे कहा कि उनके भविष्य के साथ सरकार खिलवाड़ नहीं करेगी। इसके साथ में उन्होंने छत्तीसगढ़ की महिलाओं, किसानों, नवजवानों, वनवासियों, आदिवासियों, पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जातियों सबको साथ में लेकर चलने की बात कही है। राज्यपाल उनका विस्तृत भाषण बजट के समय आएगा ये तो प्रारंभिक भाषण है। सरकार को बने 15 दिन भी नहीं हुआ है, तब राज्यपाल का इतनी बड़ी उद्घोषणा सरकार की काम को प्रदर्शित करता है।


वहीं अनुपूरक बजट पर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि आज जो बजट आया उसमें मोदी की गारंटी, मातृ वंदन योजना के लिए, पीएम आवास के लिए और धान खरीदी के लिए पैसा रखा गया है। यह पहली सरकार है जो बनते ही मोदी की गारंटी बात की हैं। बजट आएगा तब आप देखिएगा कांग्रेस के लोग जमीन पर लौटने लगेंगे। इसके अलावा उन्होंने उमेश पटेल के कठपुतली वाले बयान पर कहा कि थोड़ा इंतजार करिए, जब सरकार बनेगी, तो मंत्रिमंडल का गठन होगा। तब इनको समझ आएगा कि फैसला कैसे होते है।फैसला भ्रष्टाचार करने के लिए नहीं होते हैं। अपने-अपने लोगों को बचाने पर भ्रष्टाचार में साथ दे उनके लिए नहीं होते हैं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html