google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में अलग अलग समाज के प्रबुद्धजनों से मुलाकात की....

Nov 9, 2023
2 min read





































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

07/11/2023 रविवार रायपुर

मोदी की गारंटी छत्तीसगढ़ का विकास नारे के साथ वरिष्ठ भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री बृजमोहन मंगलवार को एक बार फिर जनता के बीच पहुंचे।

बृजमोहन अग्रवाल आशिर्वाद भवन पहुंचे यहां साहित्यक सांस्कृतिक धार्मिक विषयों पर समग्र ब्राम्हण समाज का योगदान विषय पर आयोजित, सर्व ब्राम्हण सम्मेलन में शामिल हुए। बृजमोहन अग्रवाल ने देश के निर्माण के लिए विप्र समाज के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि, बिना चाणक्य के चंद्रगुप्त मौर्य की कल्पना भी नहीं की जा सकती।

बृजमोहन अग्रवाल ने देश और सनातन धर्म की भलाई के लिए परशुराम से लेकर अटल बिहारी बाजपेई को याद किया।साथ ही कार्यक्रम में मौजूद विप्र जनों से विकास या विनाश में से एक को चुनने को कहा। बृजमोहन ने लोगों को भाजपा शासन में कराए गए विकास कार्यों और पिछले 5 सालों में भूपेश बघेल के विनाश कार्यों की याद दिलाई।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि रायपुर उत्तर से भाजपा प्रत्याशी पुरेंद्र मिश्र, निलेश शुक्ला, विनय, मृत्युंजय दुबे, अमिताभ दुबे समेत सैकड़ों की संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद थे। बृजमोहन अग्रवाल ने लाखे नगर में संत कवर राम सिंधी धर्मशाला में आयोजित पूज्य सिंधी पंचायत के कार्यक्रम में शिरकत की और समाज के वरिष्ठ लोगों से मुलाकात कर अनेक विषयों पर चर्चा की। सिंधी समाज ने बृजमोहन अग्रवाल का जोरदार स्वागत किया और समाज की तरफ से रायपुर दक्षिण समेत पूरे छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से कमल खिलाने का संकल्प लिए।


बृजमोहन अग्रवाल सिंधी समाज में खासा लोकप्रिय है। उन्होंने अपनी विधान सभा क्षेत्र में सामुदिक भवनों का निर्माण, सड़क निर्माण, स्वस्थ केंद्र समेत समाज की भलाई के अनेकों काम कराए है। कार्यक्रम का आयोजन हेमंत मेघानी, दीपक डोडवानी, बलराम मंधनी, जय केशवानी, अजय बजाज ने किया था।

बृजमोहन अग्रवाल ने बजाज कॉलोनी में दिपावली मिलन समारोह में भी शामिल हुए, यहां नर्सिंग की छात्राओं ने एक नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया। बृजमोहन अग्रवाल ने प्रियदर्शनी नगर में विजडम रेजीडेंसी भी पहुंचे और रहवासियों से मिलकर एक बार फिर से भाजपा के लिए वोट मांगे।


 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html