google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बृजमोहन अग्रवाल ने जैन यूनिटी क्रिकेट लीग सीजन 3 में बल्लेबाजी में आजमाया हाथ...

Jan 16, 2024
1 min read




































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

  • खेलों के जरिए भी युवा अपना भविष्य बेहतर बना सकते हैं: बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर, 15 जनवरी 2024: वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल रविवार को बूढ़ा पारा स्थित आउट डोर स्टेडियम में आयोजित जैन यूनिटी क्रिकेट लीग सीजन 3 के फाइनल मैच में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

अग्रवाल ने कहा कि, जैन यूनिटी क्रिकेट लीग एक सराहनीय पहल है। यह जैन समुदाय के युवाओं को एक मंच प्रदान करती है और उन्हें क्रिकेट के खेल में आगे बढ़ने में मदद करती है। खेल से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों लाभ मिलता है। स्वस्थ्य शरीर के लिए खेल बेहद जरूरी है।

उन्होंने कहा कि, आजकल आपा -धापी के दौर में बहुतों की फिटनेस इसलिए खराब है क्योंकि लोग व्यायाम या खेलों के लिए वक्त ही नही निकाल पाते है। हमे समझना होगा की शरीर स्वस्थ है तो सब कुछ है। इसलिए व्यायाम या खेल के लिए सभी को थोड़ा वक्त निकालना चाहिए।

उन्होंने युवाओं से खेलों में रुचि लेने और अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए मेहनत करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर जैन यूनिटी क्रिकेट लीग के संयोजक अनुराग जैन समेत समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।


 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html