google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बृजमोहन अग्रवाल पुरानी बस्ती के ढीमर मोहल्ले में समाज के बीच पहुंचे.....

Nov 15, 2023
1 min read






























पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

रायपुर में ढीमर समाज भाजपा का साथ देने के लिए आगे आ गया है। राम भक्त ढीमर समाज के लोगों ने बृजमोहन का दिल खोलकर कर स्वागत किया। भगवान श्री राम को नदी पार कराने वाले केवट इसी समाज के थे। ऐसे में ढीमर समाज की श्रीराम के प्रति अटूट आस्था है और भाजपा में इसका पूरा विश्वास है।


बृजमोहन अग्रवाल ने ढीमर समाज को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा ही काम किया है। समाज के लिए भवन निर्माण, स्कूल निर्माण, स्वास्थ्य सुविधा, शहर के तालाबों को कब्जा मुक्त करने के साथ ही उनकी साफ-सफाई आदि कराई है। बृजमोहन ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि सनातन काल से ढीमर समाज के केवट ने श्री राम को नदी पार कराई थी। और वर्तमान में भी समाज का भाजपा को साथ मिलता रहा है, बृजमोहन अग्रवाल ने समाज के लोगों से छत्तीसगढ़ में कमल खिलाने की मांग की। कार्यक्रम में सुधीर सपहा, अजय बंशी, करन, राज कुमार ढीमर समेत ढीमर समाज के बड़ी संख्या में लोग थे। समाज के लोगों ने भाजपा का साथ देने को कहा है।


 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html